लाइव न्यूज़ :

चीन में 2.27 करोड़ लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दी गयी

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:24 IST

Open in App

बीजिंग, 27 जनवरी चीनी नववर्ष की छुट्टियों के पहले देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने के बीच 2.27 करोड़ लोगों को कोविड-19 के टीके दिए गए हैं और रोजाना जांच की क्षमता भी बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दी गयी है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बुधवार को बताया कि चीन के मुख्य भूभाग में मंगलवार को संक्रमण के 75 नए मामले आए। इनमें से 55 मामले स्थानीय स्तर के थे जबकि 20 लोग कहीं बाहर से लौटे थे।

स्थानीय स्तर पर आए संक्रमण के मामलों में हेलोंगजियांग में 29, जिलिन में 14, हेबेई में सात, बीजिंग में चार मामले आए। शंघाई में एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अगले महीने की छुट्टियों और चीनी नववर्ष की छुट्टियों को देखते हुए संक्रमण से बचाव के लिए कवायद तेज कर दी गयी है। यात्रा संबंधी पाबंदियां भी लगायी गयी है।

आयोग के उपप्रमुख जेंग यिक्सिन ने बताया कि मंगलवार तक देश में 2.27 करोड़ लोगों को टीके की खुराकें दी गयी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जांच की रोजाना की क्षमता भी बढ़ाकर 1.5 करोड़ कर दी गयी है।

एनएचसी के मुताबिक मुख्य भूभाग में संक्रमण के अब तक 89,272 मामले आए हैं और 4636 लोगों की मौत हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक टीम कोरोना वायरस संक्रमण के शुरुआती स्थल का पता लगाने के लिए देश आयी है। डब्ल्यूएचओ की 14 सदस्यीय टीम को चीन पहुंचने पर पृथक-वास में भेज दिया गया था और उसकी अवधि बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगी।

डब्ल्यूएचओ की टीम के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (डब्ल्यूआईवी) समेत शहर के विभिन्न भागों में दौरा करने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO