लाइव न्यूज़ :

इराक के गांव में इस्लामिक स्टेट के हमले में 12 लोग मारे गये

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:05 IST

Open in App

एरबिल (इराक), तीन दिसंबर (एपी) उत्तरी इराक के एक गांव में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों के हमले में कुर्दिश बल के एक सदस्य समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी। कुर्दिश मीडिया ने शुक्रवार को यह खबर दी।

सरकारी प्रसारक रूडा ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि यह हमला मखमौर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम को हुआ जिसके बाद कुर्दिश पेशमेर्गा बलों के साथ टकराव पैदा हो गया। मारे गये लोगों में नौ पेशमर्गा एवं तीन नागरिक हैं।

वैसे इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अन्य ब्योरा भी तत्काल उपलब्ध नहीं है।

आईएस को 2017 में लड़ाई के मैदान में हरा दिया गया था लेकिन कुर्दिश पेशमर्गा लड़ाकों समेत इराकी सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले किया जाना आम है। कई इलाकों में आतंकी सक्रिय हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना