लाइव न्यूज़ :

चलती स्कूटी पर होमवर्क पूरा करते बच्चे का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- महान लोग आखिर मिनट में अपना काम करते हैं

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 15, 2021 10:35 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रही है , जिसमें एक बच्चा स्कूटी पर अपना होमवर्क जल्दी-जल्दी पूरा करने में लगा हुआ है ।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे ने टीचर के डर से स्कूटर पर किया अपना होमवर्क लोगों ने कहा - महान लोगों ऐसे ही अपना काम करते हैं लोगों ने इसे खतरनाक भी बताया, कहा- महिला ने हेलमेट भी नहीं लगाया है

मुंबई :  हर इंसान की जिंदगी में स्कूल एक अहम और सबसे मजेदार पड़ाव होता है, जहां हम दोस्त-यार बनाते हैं और खूब मस्ती करते हैं । साथ ही एक और चीज स्कूल की सबसे दिलचस्प होती है , वह है होमवर्क । बच्चों में होमवर्क को लेकर काफी डर रहता है । इसके लिए वह सौ तरह के बहाने भी बनाते हैं और आखिर मिनट में क्या कुछ नहीं करते । इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको भी अपने बचपन के दिनों की याद आ जाएगी । 

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला स्कूटी चलाती हुई दिख रही है, जिसमें एक बच्ची आगे खड़ी हुई है और एक बच्चा पीछे की सीट पर बैठा हुआ है । महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही है । इस बीच, पीछे बैठा बच्चा कॉपी खोलकर उसमें कुछ लिखता हुआ दिख रहा है । वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि बच्चे में टीचर को लेकर इतना डर है कि वह स्कूल के रास्ते में ही उसकी मार से बचने के लिए अपना होमवर्क  निपटा रहा है । 

वायरल वीडियो क्लिप को ट्विटर पर @DoctorAjayita नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है । यूजर ने कैप्शन में लिखा है, स्कूल के रास्ते में होमवर्क कर रहा एक लेजेंड । इस ट्विटर पोस्ट को लगभग तीन हजार लोग रिट्वीट कर चुके हैं, जबकि 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है । इसके अलावा लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं । एक शख्स ने कहा कि सच में ये महान लोगों का ही काम है । वहीं अन्य लोग इस तरह की चीजों को बच्चे के लिए खतरनाक भी बता रहे हैं ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोSchool Education
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा