लाइव न्यूज़ :

ट्रैफिक पुलिस ने साइकिल वाले का भी काटा चालान, जानें वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 19, 2019 16:35 IST

नये मोटर संशोधन विधेयक-2019 लागू होने के बाद से देश में अलग-अलग राज्यों में दस हजार से लेकर लाख रुपये तक चालान काटा गया है। नये ट्रैफिक रूल्स को लेकर जनता में काफी आक्रोश भी है।

Open in App
ठळक मुद्देसब -इंस्पेक्टर ने साइकिल वाले को इसलिए पकड़ा था क्योंकि वह दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चला रहा था।इस वीडियो को शेयर कर एक यूजर ने लिखा-  जो सबसे ज्यादा चालान कटेगा उसे प्रोमोशन मिलेगा। 

तमिलनाडु के पेन्नागराम के एरियुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको शेयर कर लोग ये दावा कर रहे हैं कि एरियुर में एक सब इंस्पेक्टर ने साइकिल वालों का भी चालान काटा है। इस वीडियो को लोग ट्विटर और फेसबुक पर शेयर कर लिख रहे हैं कि नये मोटर संशोधन विधेयक-2019 लागू होने के बाद से पुलिस वाले साइकिल वालों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक यूजर ने लिखा-  जो सबसे ज्यादा चालान कटेगा उसे प्रोमोशन मिलेगा। 

वेबसाइट द हिन्दू के मुताबिक, सब -इंस्पेक्टर ने साइकिल वाले को इसलिए पकड़ा था क्योंकि वह दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चला रहा था। वीडियो को देख कर लग रहा है कि वीडियो को किसी ने अपने छत या ऊपर माले की घर से रिकॉर्ड किया है। वीडियो में दिखने वाले सब इंस्पेक्टर का नाम एस. सुब्रामणी है। 

वीडियो में दिख रहा है कि एस. सुब्रामणी ने एक साइकिल चला रहे शख्स को रोका और साइड में ले जाकर बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक साइकिल को जब्त कर लिया गया है।  एस. सुब्रामणी का कहना है कि शख्स से किसी बात का कोई चालान नहीं काटा गया है। उन्हें बस दोनों हाथ छोड़कर साइकिल ना चलाने की हिदायत दी गई है। हालांकि पुलिस द्वारा पूछे जाने पर साइकिल वाले ने बताया कि उसने कुछ देरों के साइकिल के हैंडल से हाथ इसलिए हटाया था क्यों उसे अपने शर्ट का बटन बंद करना था। 

टॅग्स :तमिलनाडुवायरल कंटेंटवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल