अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक भारतीय-अमेरिकी जोड़ी गरीबों की सेवा में तत्पर है। सिख युवक रवि सिंह और उनकी पत्नी जैकी शहर के बेघरों को खाने खिलाने के लिए हर दिन 200 बर्टिटो बनाते हैं। इसके बाद वह एक ट्रक के जरिए गरीबों और जरूरतमंदों को बर्टिटो और पानी बांटते हैं। उन्होंने ट्रक को 'शेयर ए मिल' का नाम दिया है।
रवि सिंह ने आईएएनएस को बताया, हर शाम विभिन्न जातियों और संस्कृतियों से जुड़े लोग हमारे रसोई में बर्टिटो बनाते हैं। बर्टिटो चावल और बीन्स से बनने वाला एक मेक्सिन स्टाइल का फास्टफूड है। वह कहते हैं, उनका ट्रक मोबाइल रसोई की तरह है जो हर रात विभिन्न स्थानों पर नियत समय पर पहुंचता है। हमारे उद्देश्य बेघर हुए लोगों की सहायता करना होता है।
उनके समूह से जुड़े लोग ट्रक आने से पहले ही नियत स्थान पर पहुंच जाते हैं और बर्टिटो बनाने में मदद करते हैं। यह समूह लोगों को गर्म खाना खिलाने पर यकीन रखता है।