लाइव न्यूज़ :

Viral Video: 'गुगली फेंकने वाले चहल संगीता के सामने हुए बोल्ड' देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: March 3, 2024 15:35 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक महिला पहलवान कंधे पर उठा लेती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचहल का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा हैभारतीय पहलवान संगीता फोगाट ने उन्हें उठा लियावायरल वीडियो पर यूजर लगातार कर रहे हैं कमेंट

Sangeeta Phogat lift Yuzvendra Chahal:सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एक महिला पहलवान कंधे पर उठा लेती हैं। क्रिकेट की मैदान में गुगली फेंकने वाले चहल महिला पहलवान के सामने बोल्ड हो जाते हैं।

दरअसल, चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अकसर वह अपने एकाउंट से वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हालांकि, कई बार वह अपने वजन को लेकर ट्रोल भी हो जाते हैं। इसी बीच चहल का एक मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पहलवान ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और जोरदार घुमाया।

झलक दिखला जा की रैप-अप पार्टी की वीडियो

टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी झलक दिखला जा में हिस्सा ले चुकी हैं। बीती रात इसी शो का रैप-अप पार्टी थी। जिसमें चहल भी पहुंचे थे। यहां पर उन्हें भारतीय पहलवान संगीता फोगाट ने उन्हें उठा लिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना ली। जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो पर लगातार यूजर कमेंट कर रहे हैं।

बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से युजवेंद्र चहल बाहर

युजवेंद्र चहल को बीसीसीआई कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है। उन्हें बाहर रखने के फैसले पर बीसीसीआई की आलोचना भी हुई है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि लगता है कि अब मैनेजमेंट दूसरा विकल्प तलाश रहा है।

सोशल मीडिया पर आए कमेंट

एक यूजर ने लिखा कि पता नहीं किसका बंदा है। दूसरे यूजर ने लिखा कि लगता है कि दोनों ने पी रखी है। तीसरे ने लिखा कि चहल भाई का उत्पीड़न हो रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेचारे चहल लोग उनका मज़ाक उड़ाने के लिए इतने उतावले हैं। महिला पहलवानों, पुरुष क्रिकेटरों और न जाने क्या-क्या से धमकाया जाता है।

इस व्यक्ति ने वास्तव में बहुत कुछ सहा है। संघर्ष किया है, फिर भी वह खड़ा रहा और अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन किया। एक ने लिखा कि उत्पीड़न नहीं हो रहा है यह तो बस मजाक है। 

टॅग्स :युजवेंद्र चहलवायरल वीडियोसोशल मीडियाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड फ्लैशबैकबॉलीवुड इंस्टा तड़काहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

ज़रा हटकेTCS Nashik Case: वायरल वीडियो में पीड़ित की आपबीती, कहा- "जबरन पहनाई टोपी और नमाज के लिए बनाया दबाव"

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेछात्रा 3 साल के जीएनएम कोर्स के दौरान विवाह करती है, तो नामांकन रद्द?, स्कूल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर चस्पा किया नोटिस

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए