ठळक मुद्देVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशनUP पुलिस का अजीब मामला: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, फिर हुआ ये एक्शन!
Muzaffarnagar Daroga Drunk Video Viral: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, यहां एक दारोगा नशे की हालत में सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं जब उनके साथ पुलिस वाले वहां पहुंचते हैं तो वो उन्ही से बहस करने लगते हैं। इसके बाद पुलिसकर्मियों को उन्हें उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उनका मेडिकल कराया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, रिपोर्ट्स के अनुसार मामले ने तूल पकड़ लिया और विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दारोगा को सस्पेंड कर दिया। ऐसी घटनाओं से जनता के सामने पुलिस की छवि पर असर पड़ता है।