लाइव न्यूज़ :

जानिए ट्रेन के खाने में ऐसा क्या मिला जिस कारण चुकाने पड़े 1.5 लाख रुपये

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 25, 2018 20:27 IST

Open in App
भारतीय रेल में खाने की क्वालिटी को लेकर कई सवाल उठते रहे है। एक बार फिर से रेलवे की हाईक्लास ट्रेन में खाने की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कालका से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्री के सामने खाने में कॉकरोच परोस दिया गया। जिसके बाद अब रेलवे ने वेंडर पर 1.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। कालका से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में कुछ दिनों पहले ही एक यात्री के खाने में कॉकरोच मिला। इस शिकायत के बाद उत्तर रेलवे ने ठेकेदार पर करीब डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस में खाना सप्लाई करने वाले कर्मचारी को भी चेतावनी दी गई है और गलती पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। कालका से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों के लिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर फूड पैक चढ़ाया गया, लेकिन ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री को दाल में मरा हुआ कॉकरोच मिला, जिसके बाद यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा कर दिया। इस शिकायत के बाद आईआरसीटीसी ने ठेकेदार पर डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया और उसकी मासिक पेमेंट में से ये राशी काट ली साथ ही साथ ठेकेदार को ऐसी गलती दोबारा न करने की हिदायत दी है।
टॅग्स :इंडियन रेलवे
Open in App

संबंधित खबरें

रोजगारRRB Recruitment 2018: रेलवे के 26,502 पदों पर 9 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

भारतटिकट बुकिंग के लिए IRCTC के अलावा किसी और ऐप का करते हैं इस्तेमाल, तो संभल जाइए, देने होंगे इतने पैसे

भारतभगवा रंग के साथ सामने आई नई तेजस एक्सप्रेस, जाने किन-किन आधुनिक सुविधाओं से है लैस

मुसाफ़िरमहीने में 10 बार सफर करने वाले यात्री भी नहीं जानते होंगे ट्रेन सीट और टिकट से जुड़ी ये 5 खास बातें

भारतरेलवे लोको पायलट भर्ती: 70,000 अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, तीन दिन का मिला अल्टीमेटम

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO