लाइव न्यूज़ :

Andhra Pradesh में Sexual Power बढ़ाने के लिए गधे का मांस खा रहे है लोग, 600 रुपये किलो मिल रहा मीट!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 1, 2021 20:37 IST

Open in App
भारत में लोग अपनी सेक्सुअल पावर बढ़ाने के लिए तमाम तरह के उपाय करते है.  दवाओं के सेवन से लेकर घरेलू और आयुर्वेदिक उपचार भी ट्राई करते हैं. सेक्स पॉवर बदने का एक ऐसा तरीका इन दिनों आंध्र प्रदेश में इस्तेमाल किया जा रहा है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. जी हां, आंध्र प्रदेश के लोगों का मानना है कि गधे का मांस खाने से सेक्सुअल पावर बढ़ती है. इसके अलावा वहां के लोग गधे के मीट के कई दूसरे फायदों का भी दावा करते हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में गधों के मांस का उपयोग कई लोग खाने के लिए करते हैं. आंध्र प्रदेश में गधों के मांस को लेकर कई धारणाएं हैं. यहां के लोगों को लगता है कि गधे का मांस कई समस्याओं को दूर कर सकता है. वे मानते हैं कि गधे का मांस खाने से सांस की समस्या दूर हो सकती है. यहां के लोगों का मानना है कि गधे का मांस खाने से पीठ दर्द, अस्थमा ठीक होता उन्हें यह विश्वास भी है कि गधे का मांस खाने से यौन क्षमता भी बढ़ती है. इन धारणाओं की वजह से लोग गधे के मांस का इस्तेमाल भोजन के तौर पर कर रहे हैं. आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी समेत कई जिलों में गधों को मारा जा रहा है. इनमें कृष्णा, प्रकाशम और गुंटूर समेत कई दूसरे इलाके शामिल हैं. यहां उनके मांस की खपत बहुत तेजी से बढ़ी है.आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या में लगातार तेजी से गिरावट आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश में एक गधे की कीमत 15 से 20 हजार रुपये है. आंध्र प्रदेश में गधे का मीट 600 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा है. यही वजह है कि आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या में लगातार तेजी से गिरावट आ रही है.आपको बता दें भारत में गधों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में विलुप्त होने वाले जानवरों की लिस्ट में गधे का नाम भी शामिल है. आंध्र प्रदेश में गधों की संख्या और भी ज्यादा चिंताजनक है. भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)ने गधे को ‘फूड एनीमल’ की श्रेणी में नहीं रखा है, लिहाजा इसे मारकर खाना पूरी तरह से अवैध है.
टॅग्स :आंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार