भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 10 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 34, 956 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 687 लोगों की मौत भी इस अवधि में हुई है। ये भारत में अब तक का सबसे बड़ा उछाल है। इससे पहले गुरुवार को 32 हजार से अधिक नए मामले सामने आए थे।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 10,03,832 हो गया है। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3,42,473 है जबकि 6,35,757 लोग इस बीमारी से ठीक या डिस्चार्ज हुए हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25602 हो गई है। दुनियाभर में संक्रमण के मामलों की संख्या के लिहाज से भारत का स्थान अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरा है।