लाइव न्यूज़ :

कोरोनावायरस: छावला कैंप में रखे लोगों की रिपोर्ट में क्या निकला ?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 4, 2020 17:23 IST

Open in App
 चीन के वुहान यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले  केरल के एक और छात्र के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ भारत में सोमवार तक इस रोग का तीसरा मामला दर्ज किया गया है.इस खबर के बाद केरल सरकार ने इस महामारी को राज्य आपदा घोषित कर दिया. केरल में 2000 से अधिक लोग घरों और अस्पतालों में डॉक्टरों की  निगरानी में हैं. संक्रमित होने वाला तीसरा व्यक्ति कसारगोड के कान्हानगाड जिला अस्पताल में अलग वार्ड में है. पिछले कुछ दिनों में त्रिशूर और अलप्पुझा में केलर के दो छात्र में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है. जिनमें से एक मेडिकल छात्रा है. फिलहाल इन तीनों का स्वास्थ्य संतोषजनक है. केरल में अब तक, कोरोना वायरस प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले 2,239 लोगों की पहचान की गयी है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.. उनमें से 2155 के लिए घरो में अलग रहने का इंतजाम कराया गया है और 84 अलग वार्ड में हैं. केरल की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि चीन से लौटे कुछ लोग स्वास्थ्य विभाग से बच रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे रिपोर्टिंग नहीं करके जो कर रहे हैं, वह बहुत खतरनाक है.वहीं चीन के वुहान शहर से दिल्ली लाए गए 406 लोगों की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच निगेटिव आई है. इन सभी लोगों को यहां आईटीबीपी के एक केंद्र में रखा गया है. आईटीबीपी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नियमित रूप से मेडिकल जांच की जा रही है और संभावित कोरोना वायरस के लिए इन सभी की अभी तक की गई जांच निगेटिव आई है. एम्स और सफदरजंग के डॉक्टर यहां रेग्यूलर रूप से दौरा कर रहे हैं ताकि आटीबीपी की मेडिकल टीम का मदद कर सकें. एअर इंडिया के अलग अलग विमानों से चीन के वुहान से लाए जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी के छावला इलाके में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के केंद्र में कुल 406 लोगों को रखा गया है.
टॅग्स :कोरोना वायरसआईटीबीपीएम्सकेरलचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई