लाइव न्यूज़ :

CORONA वाली शादी! 2 की मौत, दूल्हे समेत 28 संक्रमित, Corona Superspreader Marriage

By गुणातीत ओझा | Updated: December 20, 2020 21:15 IST

Open in App
Coronaइस शादी से फैली दहशत दूल्हे समेत 28 संक्रमित 2 की मौतएक शादी समारोह (Wedding ceremony) में हुई बड़ी लापरवाही के चलते कई लोग कोरोना संक्रमित(Coronavirus) हो गए हैं। इस शादी के एक महीने से भी कम समय के भीतर ही वहां शामिल होने वाले दो बुजुर्गों की कोरोना से मौत हो गई। दूल्हे(Groom) के साथ-साथ 28 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। अफसोस की बात यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में इतनी बड़ी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। यह मामला उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून (Dehradun) में डोईवाला (Doiwala) में हुआ है। इस शादी को कोरोना(Corona) का 'सुपर स्प्रेडर' समारोह कहा जा रहा है। इतनी ज्यादा संख्या में लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अधिकारी वायरस का प्रसार आगे न हो इसके लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। प्रसार को रोकने के लिए संक्रमित पाए गए लोगों के लगभग 100 प्राइमरी कॉन्टेक्ट का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला निगरानी अधिकारी डॉ. आरके दीक्षित ने कहा कि मामला तब सामने आया जब शादी में शामिल लोगों में से एक ने कोविड जैसे लक्षण होने पर खुद का टेस्ट कराया।उन्होंने कहा कि- हमने उस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों का टेस्ट शुरू किया, जिसमें कोरोना के लक्षण थे और उनमें से तीन को संक्रमित पाया गया। बाद में, हमें पता चला कि इन लोगों ने 10 दिसंबर को लच्छीवाला (डोईवाला) में एक शादी के रिसेप्शन में भाग लिया था। तब हमने दूल्हे के परिवार और अन्य उपस्थित लोगों का परीक्षण किया। जब रिपोर्ट आई, तो यह पता चला कि दूल्हन को छोड़कर दूल्हे के परिवार में लगभग सभी लोग कोविड-19 पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा कि कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग चल रही है और आने वाले दिनों में कुछ और लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा सकते हैं।उन्होंने बताया कि विशेष रूप से लड़के  माता-पिता, बहन, चाचा, चाची (पूर्व ग्राम प्रधान), दो चचेरे भाई और दूल्हे की दादी (90 वर्षीय) को कोरोना से संक्रमित पाया गया है। दूल्हे के चाचा ने कहा कि शादी में एक मेहमान था जो एक अस्पताल से शादी में आया था। वह संक्रमण का स्रोत हो सकता है।
टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्डवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट