लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद Manoj Tiwari के घर गूंजी किलकारी, Lockdown में की थी शादी, जानें क्या करती हैं उनकी पत्नी

By गुणातीत ओझा | Published: December 31, 2020 9:02 PM

Open in App
मनोज तिवारी के घर आई नन्ही परी लॉकडाउन में की थी दूसरी शादीदिल्ली भाजपा (Delhi BJP) के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक बार फिर पिता बन गए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया। मनोज तिवारी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। सांसद के  ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते ही उन्हें ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई (Mumbai) में रहकर शिक्षा हासिल कर रही है। मनोज तिवारी उससे मिलने के लिए अक्सर मुंबई भी जाते हैं। मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में सिंगर सुरभी तिवारी से दूसरी शादी की थी। जिससे उनको यह पहली बेटी हुई है। उनको अपनी पहली पत्नी से भी एक बेटी है। जो मुंबई में पढ़ाई कर रही हैं। तिवारी उनसे मिलने के लिए अक्सर मुंबई जाते रहते हैं। मनोज तिवारी के बारे में आपको बता दें कि उन्होंने 2013 में भाजपा का दामन थामा था। 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार भाजपा के टिकट पर उन्होंने चुनाव लड़ा और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को शिकस्त दी। इसके बाद उन्हें दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया और उनके नेतृत्व में पार्टी ने निगम का चुनाव भी लड़ा। मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा ने निगम चुनावों में जीत हासिल की। साल 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।पहली पत्नी से 2012 में हुआ तलाकमनोज तिवारी का अपनी पहली पत्नी रानी से 2012 में तलाक हो गया था। मनोज तिवार के बिग बॉस में जाने के बाद से उनकी पत्नी उनसे खफा रहने लगी थीं। दोनों के बीच अक्सर झगड़े की खबरें आती रहती थी। मनोज तिवारी जब बिग बॉस का हिस्सा बने थे तभी से उनकी पत्नी रानी उनसे अलग रह रही थीं। इससे इतर बात करें तो मनोज तिवारी एक अच्छे अभिनेता के साथ-साथ एक अच्छे कवि और लेखक भी हैं। तिवारी के भोजपुरी में कई गीत काफी लोकप्रिय हुए थे। 
टॅग्स :मनोज तिवारीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रखा 50 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य, जानें सत्ता में बरकरार रहने के लिए क्या है पार्टी का प्लान

भारत"पटाखों पर कोई पूर्ण प्रतिबंध नहीं, केवल..."; दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

भारतTelangana Election 2023: बीजेपी ने तेलंगाना के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, टी राजा समेत इन्हें मिला टिकट; देखें पूरी लिस्ट

भारतभाजपा सांसद मेनका गांधी का बड़ा बयान- सबसे बड़ा धोखा है इस्कॉन, वो कसाइयों को बेच देते हैं गायें

भारतभाजपा ने शाहरुख खान को कहा धन्यवाद, 'जवान' के जरिए कांग्रेस का पर्दाफाश करने का किया दावा; जानें कैसे?

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार समिति का गठन किया

भारतकौन हैं शेख शाहजहाँ, जिनके समर्थकों ने ED अधिकारियों पर हमला किया? #westbengal

भारतCongress और BSP की नजदीकी से INDIA गठबंधन में बढ़ी हलचल

भारतमोहन 'राज' में रहेगी शिवराज की लाडली बहना, 10 को मिलेगी राशि |

भारतभोपाल के बालिका गृह से 26 लड़कियों के गायब होने की पूरी कहानी|