मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSe) ने सोमवार को 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 73.4 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता प्राप्त की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 64.66 है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट mpresults.nic.in और mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि छात्रों को अपनी डिजिटल मार्कशीट में क्या चेक करना जरूरी है। साथ ही ये भी बताएंगे कि रिवैल्युएशन का तरीका क्या है। इसके अलावा फेल छात्रों के पास क्या विकल्प है ये भी जानने को मिलेगा।