लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में नए कुलपतियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2023 14:41 IST

राजभवन से जारी एक बयान में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, डॉ सुधीर महादेव बोबडे ने बताया कि राज्यपाल एवं राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम टंडन को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।छात्रावास आवंटन में व्याप्त कथित अनियमितताओं के खिलाफ 21 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया था।छात्रों ने कुलपति और अन्य अधिकारियों पर कथित रूप से हमला कर दिया तथा दफ्तर में तोड़फोड़ की।

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में नये कुलपतियों की नियुक्ति की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

 

राजभवन से जारी एक बयान में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, डॉ सुधीर महादेव बोबडे ने बताया कि राज्यपाल एवं राज्य के विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर पूनम टंडन को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर का कुलपति नियुक्त किया है।

प्रो. पूनम टंडन की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है। बोबडे ने बताया कि राज्यपाल पटेल ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज की प्रोफेसर वंदना सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर का कुलपति नियुक्त किया है। प्रो. वंदना सिंह की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गयी है।

गौरतलब है कि दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यों, छात्रों ने फीस वृद्धि, परीक्षा कार्यक्रम तथा छात्रावास आवंटन में व्याप्त कथित अनियमितताओं के खिलाफ 21 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया था।

इस दौरान कुलपति और विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की कोशिश की थी, लेकिन बात बिगड़ गई और कुछ छात्रों ने कुलपति और अन्य अधिकारियों पर कथित रूप से हमला कर दिया तथा दफ्तर में तोड़फोड़ की।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इस संबंध में 22 जुलाई को 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह के खिलाफ अभाविप के सदस्य आंदोलन कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि प्रोफेसर राजेश सिंह का कार्यकाल चार सितंबर को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :लखनऊगोरखपुरआनंदीबेन पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत