लाइव न्यूज़ :

घोसी से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही, उपचुनाव में भाजपा का बढ़ा संकट

By राजेंद्र कुमार | Published: August 20, 2023 5:57 PM

घोसी विधानसभा में इस बार कांटे की टक्कर हो रही है। सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का सीधा मुक़ाबला हो रहा है।उपचुनाव के लिए प्रचार करने गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के चेहरे पर किसी ने स्याही फेक दी।

Open in App
ठळक मुद्देदारा सिंह चौहान के चेहरे पर स्याही फेंकी गई मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक में जन चौपाल को संबोधित कर रहे थेघोसी विधानसभा में इस बार कांटे की टक्कर हो रही है

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार का दिन विपक्षी दलों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। इस दिन देश के विख्यात अभिनेता रजनीकान्त समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पहुँचे। राजनीकान्त से अखिलेश यादव को अपना मित्र बताकर सपा समर्थकों का उत्साह बढ़ा दिया। इसके कुछ ही घंटे के बाद घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार करने गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के चेहरे पर किसी ने स्याही फेक दी। उन पर स्याही फेकने वाले मौके से फरार हो गए। इस घटना से सूबे की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि घोसी विधानसभा में लोग भाजपा और दारा सिंह चौहान से खफा हैं। नाराजगी का इजहार करने के लिए ही दारा सिंह चौहान के चेहरे पर स्याही फेंकी गई है।    घोसी के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, रविवार को पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित के काले में जन चौपाल को संबोधित करने के बाद अदारी चट्टी के पास पार्टी के कार्यकर्ताओं को देखकर कार से उतरे, तभी दो युवकों के उनके चेहरे पर काली स्याही फेक दी। स्याही फेकने वाले युवक तुरंत ही मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद दारा सिंह चौहान अपने कार्यक्रम स्थगित कर वापस लौट गए। पुलिस ने इस घटना को लेकर दो युवको संदिग्ध युवकों को पकड़ा है। फिलहाल इस मामले को लेकर घोसी उपचुनावों में छिड़े तीखे राजनीतिक संघर्ष का सभी को अहसास हो गया है। इस मामले में दारा सिंह चौहान का कहना है कि घोसी उपचुनाव वह जीत रहे हैं, इसी वजह से बौखलाहट में सपा ने अपनी गुंडो से स्याही फिंकवाई है। 

दारा सिंह चौहान के इस कथन पर स्थानीय लोग कुछ कहने को तैयार नहीं है। इन लोगों का कहना है कि घोसी विधानसभा में इस बार कांटे की टक्कर हो रही है। सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान का सीधा मुक़ाबला हो रहा है। स्थानीय लोग दारा सिंह चौहान के बार बार दल बदल करने के खफा हैं, इस कारण से ही उन पर स्याही फेंकने की घटना हुई है। यहीं नहीं इस घटना से यह स्पष्ट हो गया है कि  इस बार घोसी में दारा सिंह चौहान की सबसे बड़ी और कड़ी परीक्षा होनी तय है। घोसी उपचुनाव का मझधार दारा सिंह चौहान और भाजपा दोनों के लिए बराबर अहमियत रखता है। अगर दारा सिंह चौहान बीते विधानसभा चुनाव वाला वाला करिश्मा दोहराने में कामयाब हो जाते हैं, तो उनका योगी सरकार में मंत्री बनना तय है। लेकिन, वो चुनाव नहीं जीत सके तो पूर्वांचल में भाजपा की की नैया डगमगा सकती है, क्योंकि, इस नतीजे का असर और संदेश अगले साल होने वाले के लोकसभा चुनाव तक जाएगा। 

दारा चौहान मौका देखकर रिश्ता तोड़ने वाले नेता 

फिलहाल घोसी में दारा सिंह चौहान को मौका देखकर रिश्ता तोड़ने और जोड़ने वाला नेता बताया जा रहा है। वर्ष 1996 से लेकर 2022 तक दारा सिंह चौहान ने कांग्रेस, बसपा से लेकर सपा और भाजपा के साथ वक्त और मौका देखकर रिश्ता जोड़ा और तोड़ा है। बीते विधानसभा चुनावों में दारा सिंह ने योगी सरकार से नाता तोड़कर अखिलेश यादव का हाथ पकड़ा था। फिर बीते माह उन्होंने सपा से दूरी बनाकर भाजपा के खेमे में जाना उचित समझा। राजनीतिक दलों में आने जाने की अपनी इस यात्रा के दौरान दारा सिंह चौहान ने कभी भी क्षेत्र के लोगों की राय नहीं ली। यही वजह है कि इस बार इलाके में उनके खिलाफ लोगों की नाराजगी झलक रही है। जिसके चलते ही उन पर स्याही फेंकी गई है। ताकि जनता की नाराजगी को भाजपा के नेता भी जान लें। इस घटना को लेकर अब भाजपा अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करेगी और जल्दी ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घोसी में प्रचार करने जाएंगी। उनका कार्यक्रम जल्दी ही घोषित किया जाएंगे। 

टॅग्स :घोसीउपचुनावयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: "केजरीवाल का जेल में दिमाग खत्म हो गया है, उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगाया, जिसका अन्ना हजारे ने विरोध किया था'', योगी आदित्यनाथ ने कहा

भारतयोगी का केजरीवाल पर पलटवार, कहा- विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ने में दोबारा नहीं सोचेंगे

भारतAmit Shah On Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी थाईलैंड छुट्टी पर जाते हैं, मोदी सीमा पर दिवाली मनाते हैं', मधुबनी में बोले अमित शाह

भारतदिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में लगी आग, घटना का वीडियो आया सामने

भारतSaran Seat 2024: राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, 2014-2019 में बीजेपी ने दी मात, 2024 में प्रतिष्ठा दांव पर, जानें क्या कहते हैं लोग...

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेश"हमारे परमाणु बम क्या फ्रिज में रखने के लिए हैं?", CM योगी आदित्यनाथ का मणिशंकर अय्यर पर पलटवार

उत्तर प्रदेशपूर्व सांसद धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दी, लेकिन सजा पर रोक से किया इनकार

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के ​विकास को लगेंगे पंख, लखनऊ और विस्तार देगा मिग्सन लखनऊ सेंट्रल

उत्तर प्रदेशUP Board Result 2024: सीतापुर की प्राची निगम ने किया टॉप, 12वीं और 10वीं में इतने फीसदी छात्र हुए पास

उत्तर प्रदेशLok Sabha Election 2024: डिंपल यादव ने दाखिल किया नामांकन, अखिलेश-शिवपाल समेत पार्टी के ये नेता रहे मौजूद