सूडान उत्तरी पूर्वी अफ्रीका का एक देश है। यहां की राजधानी खार्तूम है। पिछले कुछ वर्षों से यह गृह युद्ध जैसे हालात से जूझ रहा है। इस देश की सत्ता पर काबित होने के लिए इसी देश के दौ सैन्य बलों के बीच लड़ाई की वजह से ऐसी स्थिति पैदा हुई है। सूडानी आर्म्ड फ़ोर्सेस (एफ़एएस) के प्रमुख अब्देल फतह अल बुरहान और अर्द्धसैनिक बल रैपिड सपोर्स फ़ोर्सेस (आरएसएफ) के मोहम्मद हमदान दगालो के बीच की ये जंग है। कभी दोनों ने एक साथ काम किया था और मिलकर देश में तख्तापलट किया लेकिन अब अपने कब्जे के लिए दोनों के बीच की लड़ाई से सूडान भारी मुश्किल में है। Read More
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "सूडान में फंसे हमारे नागरिकों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी चल रहा है। लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं। और रास्ते में हैं। हमारे जहाज और विमान उन्हें वापस घर लाने के लिए तैयार हैं।" ...
सूडान की जनता इन दिनों दो जनरलों की लड़ाई में पिस रही है. सड़कों पर मारकाट मची है. जनता भूखी-प्यासी है. देश में धीरे-धीरे गृहयुद्ध गहराने की आशंका बढ़ती जा रही है. ...