शिवपाल सिंह यादव भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं। उनका जन्म इटावा जिले के सैफई गांव में 6 अप्रैल 1955 को हुआ था। वो समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा हैं। वो इटावा के जसवंतनगर से विधायक हैं। पिछले डेढ़ सालों से पार्टी से दरकिनार किए जाते रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने की घोषणा की। भतीजे अखिलेश यादव के साथ उनके मतभेद जगजाहिर हैं।