Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
देवेंद्र फड़नवीस ने 4 जून के बाद केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के राहुल गांधी के दावे पर कहा कि उन्हें भी 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' देखने का हक है। ...
Lok Sabha Elections Phase 7: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह 11 बजे पंजाब के होशियारपुर में चल रहे लोकसभा चुनाव के लिए एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा और पंजाब में सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करेंगे। ...
अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में दो खेमे बन गए हैं और अब लोगों को फैसला करना है कि वो दोनों खेमों में से किसे सत्ता की कमान सौंपना चाहते हैं। ...
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सरकार रमजान के दौरान बिना किसी रुकावट के बिजली की आपूर्ति करेगी, लेकिन जन्माष्टमी पर नहीं। ...
राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब में ऐलान किया कि अगर सत्ता इंडिया ब्लॉक के हाथ में आती है, तो सरकार सबसे पहले 'किसान कर्ज माफ़ी आयोग' बनाएगी और किसानों का कर्ज एक बार नहीं कई बार माफ करेगी। ...