Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सनातन विवाद पर न केवल उदयनिधि स्टालिन के बयान पर हमला बोला है बल्कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे द्वारा सनातन पर दिये बयान की तीखी आलोचना की है। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस द्वारा आधिकारिक हैंडल से एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में कथित तौर पर भारत के विकृत नक्शे का हवाला देते हुए राहुल गाधी और कांग्रेस की जमकर खिंचाई की है। ...
कांग्रेस की पुनगर्ठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की पहली बैठक शनिवार को हैदराबाद में होगी, जिसमें अगले साल के लोकसभा और इस वर्ष होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति तथा कई अन्य विषयों पर मंथन किया जाएगा। ...
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरा आरोप है कि दोनों मां-बेटे ने मुंबई की बैठक में सनातन धर्म का अनादर करने वाला एजेंडा द्रमुक एवं अन्य दलों को सौंपा। दरअसल यह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का एजेंडा है। ...
Parliament Special Session: कांग्रेस और भाजपा ने 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के पांच दिवसीय विशेष सत्र के लिए अपने राज्यसभा सदस्यों को सदन में मौजूद रहने को लेकर व्हिप जारी किया है। ...
पेरिस में पीओ विश्वविद्यालय में, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है और उनके कार्यों में "कुछ भी हिंदू नहीं" है। ...