Rahul Gandhi: राहुल गांधी भारत के जाने-माने राजनेता लोकसभा सांसद हैं। राहुल गांधी उस 'नेहरू गाँधी' परिवार से हैं जो भारत का प्रमुख राजनीतिक परिवार है। राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नयी दिल्ली में सोनिया और राजीव गांधी के घर में हुआ था। वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़े हैं और उनकी छोटी बहन प्रियंका गांधी हैं। राहुल की दादी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 'फ्लोरिडा' के हावर्ड विश्वविद्यालय से 1994 में उन्होंने 'कला स्नातक' की परीक्षा दी और सफलता प्राप्त की। 1995 में अपनी शिक्षा में उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एम. फिल. किया। मार्च 2004 में राहुल गांधी ने मई में होने वाले चुनाव में भाग लेकर राजनीति में प्रवेश की घोषणा की और अपने पिता के चुनाव क्षेत्र उत्तर प्रदेश के अमेठी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2009 के आम चुनावों में राहुल गांधी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी और उसमें मिली भारी सफलता का श्रेय उन्हें दिया जाता है। Read More
मध्य प्रदेश की पांच आदिवासी सीटों पर कांटे की लड़ाई हो गई है। आदिवासी बहुल सीटों पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। हार जीत के कड़े मुकाबले में मोदी और राहुल ने ताकत लगाई है। लोकमत पर समझिए कैसे आदिवासी 5 सीटों पर दिलचस्प हुआ चुनाव। ...
मध्य प्रदेश के शहडोल में चुनावी सभा करने आए राहुल गांधी को रात भी यही बिताना पड़ी। खराब मौसम के कारण राहुल के हेलीकॉप्टर को फ्यूल नहीं मिला। राहुल ने शहडोल में कुछ घंटे की नींद ली और सुबह-सुबह आदिवासियों के बीच पहुंच गए। ...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक बार फिर अपनी राजनीति महत्वाकांक्षा प्रदर्शित करते हुए इस बात का संकेत दिया है कि वो अमेठी से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ...
मध्य प्रदेश के बालाघाट सिवनी में चुनावी सभा में राहुल गांधी ने आदिवासियों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। राहुल गांधी ने वन अधिकार कानून से लेकर कांग्रेस के मेनिफेस्टो की भी बात आदिवासियों के बीच रखी।। ...
प्रशांत किशोर ने सुझाव दिया है कि अगर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए। ...
सपा नेता घनश्याम तिवारी ने कहा कि किसी दिन 'कौन बनेगा करोड़पति' में सवाल पूछा जाएगा कि देश के सबसे ज्यादा झूठ बोलने और जुमलेबाजी करने वाले प्रधानमंत्री का नाम क्या है? ...
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके जैसे कई लोग आए और चले गए, लेकिन हिंदुस्तान हमेशा है, हमेशा था और हमेशा रहेगा। ...
भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर व्यंग्य करते हुए उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की और कहा कि राहुल गांधी सही मायनों में कांग्रेस के सबसे अच्छे 'फिनिशर' हैं। ...