लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : बेंगलुरु में वायुसेना का सबसे बड़ा एयर शो, PM मोदी ने किया उद्घाटन किया

भारत : 'केजीएफ' स्टार यश और 'कांतारा' के ऋषभ शेट्टी ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, कन्नड़ सिनेमा को लेकर हुई खास बातचीत

भारत : Aero India 2023: पीएम मोदी ने एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन किया, देखें तस्वीरें

भारत : एयरो इंडिया 2023: नीले आसमान में 3 लड़ाकू विमानों ने ऐसे बनाया दिल, कारनामा देख पीएम मोदी ने बजाई ताली, देखें वीडियो

भारत : बेंगलुरु में वायुसेना का सबसे बड़ा एयर शो, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर 'प्रचंड' ने दिखाया करतब

भारत : एयरो इंडिया 2023 में पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट, कहा- नए भारत के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है एयरो इंडिया

भारत : विश्व रेडियो दिवस: क्या खत्म हो गई है रेडियो की प्रासंगिकता?

भारत : विजय दर्डा का ब्लॉग: भूकंप से निपटने में हम कितने सक्षम...?

भारत : अडानी को लेकर पीएम मोदी पर की टिप्पणी पर राहुल गांधी को भेजा गया नोटिस, लोकसभा सचिवालय ने 15 फरवरी तक मांगा जवाब

कारोबार : UP Global Investors Summit 2023: 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 93 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर!, जानें मुख्य बातें