लाइव न्यूज़ :

एयरो इंडिया 2023 में पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट, कहा- नए भारत के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है एयरो इंडिया

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 13, 2023 10:42 IST

भारत की सबसे बड़ी एरोस्पेस और रक्षा प्रदर्शनी ‘एरो इंडिया’ का 14वां संस्करण सोमवार को यहां शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शो का उद्घाटन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने इस मौके पर कहा कि ‘एरो इंडिया’ भारत की नई ताकत व क्षमताओं को परिलक्षित करता है।उन्होंने कहा, ‘एरो इंडिया’ आज सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि भारत के आत्मविश्वास का प्रतिबिम्ब भी है।उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का ‘नया भारत’ न तो कोई अवसर गंवाएगा और न ही उसकी मेहनत में कोई कमी आएगी।

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 में स्मारक डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी ने कहा, "बेंगलुरु का आसमान न्यू इंडिया के सामर्थ्य का गवाह बन रहा है। बेंगलुरु का आसमान इस बात की गवाही दे रहा है कि नई ऊंचाई ही नए भारत की सच्चाई है। आज देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उसे पार भी कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "एयरो इंडिया भारत की बढ़ती क्षमताओं का उदाहरण है। यहां करीब 100 देशों की मौजूदगी बताती है कि दुनिया का भरोसा भारत पर बढ़ा है। भारत और दुनिया के 700 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। इसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एयरो इंडिया नए भारत के नए दृष्टिकोण को दर्शाता है। एक समय था जब इसे महज एक शो समझा जाता था। पिछले कुछ वर्षों में देश ने इस धारणा को बदल दिया है।" 

पीएम मोदी ने ये भी कहा, "आज यह सिर्फ दिखावा नहीं है बल्कि भारत की ताकत भी है। यह भारतीय रक्षा उद्योग और आत्मविश्वास के दायरे पर केंद्रित है। आज भारत दुनिया में रक्षा कंपनियों के लिए सिर्फ एक बाजार नहीं है। भारत आज एक संभावित रक्षा भागीदार है। ये पार्टनरशिप उन देशों के साथ भी है जो रक्षा क्षेत्र में काफी आगे हैं, ऐसे देश जो अपनी रक्षा जरूरतों के लिए एक भरोसेमंद साथी की तलाश में हैं।"

अपनी बात को जारी रखते जुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो इंडिया 2023 के कार्यक्रम में कहा, "21वीं सदी का नया भारत अब न तो कोई मौका गंवाएगा और न ही मेहनत करने में पीछे रहेगा। हम तैयार हैं। सुधारों की राह पर, हम हर क्षेत्र में क्रांति ला रहे हैं। दशकों तक रक्षा का सबसे बड़ा आयातक देश अब निर्यात करता है 75 देशों को रक्षा उपकरण।"

अधिकारियों के मुताबिक बेंगलुरु के बाहरी इलाके में वायुसेना के यालहंका सैन्य अड्डे के परिसर में पांच-दिवसीय इस प्रदर्शनी में 809 रक्षा कंपनियों के अलावा 98 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

टॅग्स :एयरो इंडिया शोनरेंद्र मोदीकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल