लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण के उद्घाटन बाद बोले पीएम नरेंद्र मोदी- 'यह फिल्म नहीं यह तो ट्रेलर है'

भारत : 90 घंटे में 10 जनसभाएं, 10800 किमी की दूरी होगी तय...चार दिन में पीएम मोदी की 'मैराथन यात्रा'

भारत : भारत के विश्व गुरु बनने के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने उठाया सवाल, कहा- केवल जनसंख्या छोड़ बाकी चीजों में हम अपने पड़ोसी देशों से भी है पीछे

भारत : पीएम मोदी पर नाना पटोले का तंज, कहा - 'ऐसा लगा जैसे वो ‘पान की टपरी’ पर हों'

भारत : झारखंड में खेला करने में जुटी भाजपा के साथ बिहार में खेला हो गया, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने केंद्र पर किया हमला

भारत : 'वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले', मल्लिकार्जुन खड़गे ने कविता से मोदी सरकार पर साधा निशाना

भारत : 'नेहरू' सरनेम विवाद पर बीजेपी का पलटवार, कहा, अगर प्रियंका वाड्रा के बेटे रेहान अपना नाम रेहान राजीव गांधी लिख सकते है....

भारत : संसदीय राजनीति में नरेंद्र मोदी जी से बहुत सीनियर हूं!, पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा-जब मुख्यमंत्री बने तब हम तीन बार निर्दलीय सांसद बन चुके थे...

भारत : 'अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट वही जिसकी जरूरत बार-बार मरीज को न हो', बोले पीएम मोदी- आप मुश्किल समय में 'सिम्बल ऑफ होप' हैं

विश्व : रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका का बड़ा बयान- यूक्रेन में शत्रुता समाप्त करने के लिए पुतिन को मना सकते हैं पीएम मोदी