लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Delhi-Bhopal Vande Bharat Express: भोपाल-नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने छात्रों और कर्मचारियों से की बातचीत, देखें वीडियो

भारत : बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी बोले- सारे भ्रष्टाचार केजरीवाल के इशारे पर ही होते हैं, पीएम की डिग्री का मामला अपना भ्रष्टाचार छिपाने के लिए उठाया

कारोबार : NEW FY 2023-24: नई कर व्यवस्था कल से प्रभावी, जानिए क्या होगा आपकी जेब पर असर, कैसे आपकी जिंदगी प्रभावित होगी, जानें सबकुछ

भारत : गुजरात हाई कोर्ट ने केजरीवाल पर लगाया जुर्माना तो भड़की आप, कहा- साबित हो गया कि भारत के प्रधानमंत्री अनपढ़ हैं

कारोबार : Savings Scheme: राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र पर सबसे ज्यादा वृद्धि, किसान विकास पत्र 115 दिन में होंगे पूरे, जानें ब्याज दरें

भारत : Lok Sabha Elections 2024: सीएम केजरीवाल ने ममता बनर्जी को दिया झटका!, पश्चिम बंगाल में लड़ेंगे अकेले लोकसभा चुनाव, जानें रणनीति

भारत : अशोक गहलोत ने खालिस्तानी गतिविधियों को हिंदू राष्ट्र की मांग से जोड़ा, कहा- मोहन भागवत हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं इसिलिए अमृतपाल को भी हिम्मत मिलती है

भारत : PMO को अब नहीं दिखानी पड़ेगी पीएम मोदी की स्नातकोत्तर की डिग्री, गुजरात हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, केजरीवाल पर डिग्री प्रमाण-पत्र मांगने पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

भारत : पप्पू यादव का मोदी सरकार पर हमला, बोले- 2024 में मोदी सरकार बनेगी तो ललित मोदी को पद्मश्री, मेहूल चोकसी को पद्मभूषण, नीरव मोदी को पद्म विभूषण और अडानी के साथ-साथ नरेंद्र मोदी को मिलना चाहिए भारत रत्न

भारत : यूपी: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सुभासपा को लुभाते हुए कहा, ओमप्रकाश राजभर भाजपा की विचारधारा के ज्यादा नजदीक हैं