लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कांग्रेस ने 80 रुपये के मुकाबले 1 अमेरिकी डॉलर के होने पर कहा, 'मोदी जी तो रुपये के लिए भी हानिकारक हो गये हैं'

विश्व : अमेरिका ने भारत के पक्ष में लिया बड़ा फैसला, रूस से हथियार खरीद का रास्ता होगा साफ

विश्व : कनाडा: सिख नेता रिपुदमन सिंह मलिक की गोली मार कर हुई हत्या, पीएम मोदी की करते थे तारीफ, खालिस्तान के भी थे विरोधी

क्राइम अलर्ट : बिहार के पटना में आतंकी गिरोह का खुलासा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की थी योजना

भारत : महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट, राहुल ने केंद्र पर किया हमला, कहा-2022 में 139 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

भारत : Bundelkhand Expressway: 16 जुलाई को पीएम मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, 296 किलोमीटर, जानें क्या है खासियत

भारत : संसद मानसून सत्र: केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, वेंकैया नायडू और ओम बिरला करेंगे शिरकत, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा

भारत : #ByeByeModi, गैस के दाम रु 1105- प्रयागराज में लगे पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक होर्डिंग, प्रेस मालिक, वर्कर्स और ठेकेदार समेत 5 गिरफ्तार

भारत : 'भाजपा देश की इकलौती राष्ट्रीय पार्टी है, बाकी दल परिवारवादी या व्यक्तिवादी हैं', राजस्थान में बोले जे. पी. नड्डा

भारत : 'वजन कम करो', पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को पीएम नरेंद्र मोदी ने दी सलाह