लाइव न्यूज़ :

महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट, राहुल ने केंद्र पर किया हमला, कहा-2022 में 139 लाख करोड़ रुपये का कर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 13, 2022 19:47 IST

कर्ज, बेरोजगारी और रुपये के मूल्य के आंकड़ों को साझा करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘जब ‘इगोनॉमिक्स’ ने ‘इकोनॉमिक्स’ (अर्थव्यवस्था) को पछाड़ दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में सरकार का कर्ज 56 लाख करोड़ रुपये था, जो 2022 में 139 लाख करोड़ रुपये हो गया है।बेरोजगारी दर 2014 के 4.7 प्रतिशत की तुलना में 2022 में 7.8 प्रतिशत हो गई है।रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत 2014 के 410 रुपये से बढ़ कर 1,053 रुपये हो गई है।

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और कर्ज के मुद्दों तथा डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट होने को लेकर बुधवार को सरकार पर प्रहार किया।

उन्होंने सरकार के कर्ज, बेरोजगारी और रुपये के मूल्य के आंकड़ों को साझा करते हुए एक ट्वीट में कहा, ‘‘जब ‘इगोनॉमिक्स’ ने ‘इकोनॉमिक्स’ (अर्थव्यवस्था) को पछाड़ दिया।’’ राहुल ने इस तरह का ब्योरा देने के लिए एक सारिणी साझा की और कहा कि 2014 में सरकार का कर्ज 56 लाख करोड़ रुपये था, जो 2022 में 139 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

इसी तरह, उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर 2014 के 4.7 प्रतिशत की तुलना में 2022 में 7.8 प्रतिशत हो गई है और रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत 2014 के 410 रुपये से बढ़ कर 1,053 रुपये हो गई है। राहुल ने यह दावा भी किया कि प्रति व्यक्ति कर्ज 2014 में 44,348 रुपये था जो बढ़ कर 2022 में 1,01,048 रुपये हो गया है।

उन्होंने कहा कि व्यापार घाटा 2014 के 135 अरब डॉलर की तुलना में अभी 190 अरब डॉलर है। सारिणी में यह भी उल्लेख किया गया है कि 2014 में रुपये का मूल्य प्रति डॉलर 59 रुपये था, जो अब 80 रुपये हो गया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीइकॉनोमीसकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)भारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल