लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत के पक्ष में लिया बड़ा फैसला, रूस से हथियार खरीद का रास्ता होगा साफ

By शिवेंद्र राय | Updated: July 15, 2022 12:45 IST

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में पारित हुए संशोधन प्रस्ताव के पारित होने बाद भारत को रूस से हथियार खरीदने पर अमेरिकी प्रतिबंधो से छूट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि ये संशोधन अमेरिकी संसद के दोनों सदनों मे पारित होने के बाद ही कानून बन पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारत को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिलेगी छूटभारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने पेश किया था प्रस्तावरूस से हथियार खरीदने का रास्ता होगा साफ

नई दिल्ली: भारत के लिए अमेरिका से राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव) में एक प्रस्ताव पास किया गया है जिससे भारत को रूस से हथियार खरीदने पर अमेरिकी प्रतिबंधो से छूट मिल गई है। प्रतिनिधि सभा में गुरूवार को एक संशोधन प्रस्ताव पारित किया गया। इस प्रस्ताव के पारित हो जाने पर भारत को रूसी हथियार खरीदने पर अमेरिकी कानून काटसा ( CAATSA) के तहत प्रतिबंधों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में ये संशोधन प्रस्ताव भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने प्रस्तुत किया था और बाइडेन प्रशासन के अधिकारियों से अपील की थी कि वो भारत को काटसा कानून से छूट दें। रो खन्ना का मानना है कि भारत को चीनी आक्रामकता से निपटने के लिए रूसी हथियारों की जरूरत है। ऐसें में भारत पर रूस से हथियार खरीदने के लिए प्रतिबंध नहीं लगाए जा सकते।

क्या है काटसा ( CAATSA) कानून

'काटसा' एक सख्त अमेरिकी कानून है जो अमेरिका के व्यापारिक साझेदारों को ईरान, रूस और उत्तर कोरिया के साथ द्विपक्षीय कोरोबार, खासकर हथियार खरीदने से रोकता है। ये कानून साल 2017 मे बनाया गया था। इस कानून के चलते भारत और रूस के बीच एस-400 मिसाइल सौदे पर भी संकट के बादल मंडराने लगे थे लेकिन भारत ने देशहित में सौदा आगे बढ़ाने का फैसला किया था।

कौन हैं रो खन्ना

बता दें कि रो खन्ना अमेरिका में भारत सबंधी मामलों की समिति के उप प्रमुख हैं। रो खन्ना ने कहा कि, " अमेरिका को चीन की तरफ से बढ़ती आक्रमाकता को देखते हुए भारत के साथ खड़े होना चाहिए। इंडिया कॉकस के उपाध्यक्ष के तौर पर मैं दोनों देशों के बीच सहभागिता को मजबूत करने पर काम करता रहा हूं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि भारत चीन के साथ लगती सीमा पर अपनी सुरक्षा कर सके." 

साथ ही उन्होंने कहा, " यह संशोधन बहुत महत्वपूर्ण है और मैं अमेरिकी संसद में इसे पार्टीलाइन  से उपर उठ कर पास किए जाने पर गर्व महसूस कर रहा हूं।  यह कानून 2017 में लाया गया था और इसमें ऐसे किसी भी देश पर प्रतिबंध लगाने के प्रावधान हैं जो रूसी हथियारों और खुफिया सेक्टर में उससे डील करे।"  

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनव्लादिमीर पुतिननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात