लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Gujarat Election 2022: कांग्रेस नेताओं में होड़ मची है, कौन मोदी को सबसे गंदी गाली देगा, पीएम ने खड़गे और मिस्त्री पर किया हमला

भारत : गोधरा के भाजपा विधायक ने बिलकिस बानो के सुप्रीम कोर्ट जाने पर कहा, दोषियों की रिहाई नियमों के तहत की गई है, विवाद की कोई गुंजाइश नहीं है

भारत : भारत ने संभाली जी20 की अध्यक्षता, बोले पीएम मोदी- मुझे विश्वास है कि हम कर सकते हैं

बॉलीवुड चुस्की : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं स्वरा भास्कर, उज्जैन में राहुल गाधी के साथ कदमताल करती आईं नजर

भारत : Gujarat Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने गोधरा में कुरेदा 2002 का घाव, बोले, यहीं पर राम भक्तों ने मंदिर के लिए दिया था बलिदान

भारत : बीवी श्रीनिवास ने पूछा, वैक्सीन से मरने वालों के डेथ सर्टिफिकेट पर मोदीजी की फोटो होना चाहिए या नहीं?, मोदी सरकार ने वैक्सीन से हुई मौतों की जिम्मेदारी लेने से किया था इनकार

भारत : Gujarat Election 2022: गुजरात के लोगों के दिमाग में ‘आप’ कहीं नहीं ठहरती, शाह ने कहा-भाजपा अभूतपूर्व जीत दर्ज करेगी, हर पार्टी को चुनाव लड़ने का अधिकार

कारोबार : भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी, जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत, जानें राजकोषीय घाटा का क्या हाल

भारत : Gujarat Election 2022: पहले चरण में 89 सीटों पर कल मतदान, 788 उम्मीदवार, 14382 मतदान केंद्र, भाजपा, आप और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला

भारत : 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं बिलकिस बानो, CJI करेंगे जांच