लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

कारोबार : 81.35 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा एक साल तक मुफ्त अनाज, करीब दो लाख करोड़ रुपये के आर्थिक बोझ को केंद्र सरकार खुद उठाएगी, जानें कौन उठा सकता है लाभ

भारत : कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट 'न नर है न ही है ये नारी' को लेकर मांगी माफी, कही ये बात

भारत : कोविड-19 की स्थिति पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों संग मनसुख मंडाविया ने की बैठक, दी ये सलाह

भारत : प्रियंका शर्मा बनीं यूपी की पहली महिला सरकारी बस ड्राइवर, नौकरी मिलने पर पीएम मोदी और सीएम योगी का किया धन्यवाद

भारत : Covid 19: कोविड अभी खत्म नहीं हुआ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी हो, पीएम मोदी ने कहा-जांच बढ़ाई जाये, भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहने

भारत : कोविड-19 संबंधित स्थिति को लेकर पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक, कई केंद्रीय मंत्री हुए शामिल

भारत : 'क्रोनोलॉजी समझिए, भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचने वाली है और...', कोविड पर पीएम मोदी की बैठक को लेकर कांग्रेस का तंज

भारत : क्या सरकार सहमति से संबंध बनाने की आयु सीमा को मौजूदा 18 से घटाकर 16 साल करने पर विचार कर रही है?, मंत्री ईरानी ने कहा- सवाल ही नहीं उठता, जानें

ज़रा हटके : नरेन्द्र मोदी ‘न्यू इंडिया’ के पिता हैं, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता ने कहा, कांग्रेस ने हमला किया

भारत : यूनेस्को की अस्थाई लिस्ट में पीएम मोदी का जन्मस्थल वडनगर समेत 2 अन्य स्थल को मिली जगह, जानें पूरी सूची और जगहों का नाम