लाइव न्यूज़ :

कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी पर किए गए ट्वीट 'न नर है न ही है ये नारी' को लेकर मांगी माफी, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 23, 2022 19:58 IST

कीर्ति आजाद ने शिलॉन्ग में पीएम मोदी की पोशाक पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देजिस ट्वीट में कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ एक महिला की फूलों वाली पोशाक के साथ पोस्ट साझा किया था, उसे भी हटा लिया गया है।उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'न नर है न ही है ये नारी, केवल है ये फैशन का पुजारी'।कीर्ति आजाद की टिप्पणी पर तृणमूल ने कहा कि वह आजाद की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है।

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता कीर्ति आजाद ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खासी आदिवासी समुदाय की परंपरागत वेशभूषा पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी और कहा कि  उनकी टिप्पणी को गलत समझा गया और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे हालिया ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं। उनसे मैं सॉरी कहता हूं।" 

उन्होंने आगे लिखा, "हमारी विविध संस्कृतियों के लिए अपार सम्मान और गर्व है। मेरी अनजाने में की गई टिप्पणी से हुई पीड़ा के लिए मुझे खेद है। मैं अपने संवैधानिक मूल्यों को हमेशा बनाए रखने के लिए काम करने की अपनी प्रतिज्ञा को दोहराता हूं। लोगों द्वारा उठाई गई चिंताओं पर विचार करने पर, मैं हर कदम पर हमारे संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराता हूं।"

कीर्ति आजाद ने ये भी लिखा, "टीएमसी ने हमेशा अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों का सम्मान किया है और मैं तहे दिल से उन मूल्यों का समर्थन करता हूं जिनका पालन हमारे नेता करते हैं। पार्टी के एक सिपाही के रूप में मैंने हमेशा हमारे संविधान द्वारा निर्धारित पथ का अनुसरण किया है जो हमारी विविधता का सम्मान करने का आह्वान करता है। जो कुछ भी उस मार्ग से जाने-अनजाने विषयांतर प्रतीत होता है, वह नितांत खेदजनक है।"

जिस ट्वीट में कीर्ति आजाद ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ एक महिला की फूलों वाली पोशाक के साथ पोस्ट साझा किया था, उसे भी हटा लिया गया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'न नर है न ही है ये नारी, केवल है ये फैशन का पुजारी'। वहीं, जैसे ही कीर्ति आजाद की टिप्पणी की आलोचना शुरू हुई वैसे ही तृणमूल ने कहा कि वह आजाद की टिप्पणियों का समर्थन नहीं करती है और इसकी कड़ी निंदा करती है।

इसी क्रम में पार्टी की ओर से ट्वीट किया गया, "हम भारत की विविधता को बनाए रखते हैं और हमारे राष्ट्र की जीवंत संस्कृति का सम्मान करते हैं। गर्व से, हम विविध लोगों की जातीय परंपराओं का जश्न मनाते हैं और उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करते हैं।"

टॅग्स :कीर्ति आजादटीएमसीTrinamool Congressनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो