लाइव न्यूज़ :

'क्रोनोलॉजी समझिए, भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचने वाली है और...', कोविड पर पीएम मोदी की बैठक को लेकर कांग्रेस का तंज

By विनीत कुमार | Updated: December 22, 2022 12:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड पर आज होने वाले उच्चस्तरीय बैठक को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस ने कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचने वाली है, ऐसे में लोगों को 'क्रोनोलॉजी' समझने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड पर पीएम नरेंद्र मोदी की बुलाई गई उच्चस्तरीय बैठक पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष।जयराम रमेश ने कहा- ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली में प्रवेश करने वाली है, तब यह बैठक होने जा रही है।भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी...अब आप क्रोनोलॉजी समझिए: जयराम रमेश

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने कोविड-19 की ताजा स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाए जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘आप क्रोनोलॉजी समझिए’ कि ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट बीएफ.7 के मामले कुछ महीने पहले सामने आ गए थे, लेकिन यह बैठक उस वक्त हो रही है जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ दिल्ली में प्रवेश करने वाली है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘जुलाई, सितंबर और नवंबर में गुजरात एवं ओडिशा में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट बीएफ.7 के 4 मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्री ने कल राहुल को एक पत्र लिखा। प्रधानमंत्री आज स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ एक दिन बाद दिल्ली में प्रवेश करेगी। अब आप क्रोनोलॉजी समझिए…।’’

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति की बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में समीक्षा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को ही विश्वभर में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के ताजा मामलों को देखते हुए एक समीक्षा बैठक की थी।

इससे पहले कल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के लिए लिखी चिट्ठी सामने आई थी। इसमें स्वास्थ्य मंत्री की ओर से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने की गुजारिश की गई थी।

चिट्ठी में कहा गया था कि यात्रा के दौरान मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। साथ ही ये भी कहा कि यात्रा में केवल ऐसे लोगों को ही हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए जिन्होंने कोविड वैक्सीन ले ली है। 

इसके अलावा चिट्ठी में लिखा गया है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन संभव नहीं है तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति का ध्यान रखते हुए और महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने कर दिया जाना चाहिए।

हालांकि कांग्रेस ने इस चिट्ठी पर सवाल उठाते हुए इसे भारत जोड़ो यात्रा रोकने की साजिश करार दिया था। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने पलटकर सवाल करते हुए कहा कि क्या पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया।

कांग्रेस सांसद ने कहा, मुझे लगता है कि मनसुख मांडविया दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पसंद नहीं कर रहे हैं। लेकिन लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसमें शामिल हो रहे हैं। मांडविया को लोगों का ध्यान भटकाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :भारत जोड़ो यात्राकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरसबीएफ.7 ओमीक्रोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला