मुलायम सिंह यादव एक भारतीय राजनेता थे। उनका जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा जिले के सैफई गाँव में हुआ था। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। लेकिन पहली बार उन्होंने विधानसभा चुनाव 1967 में जीता। 5 दिसम्बर 1989 को वे पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। 10 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया। साल 1992 में वे समाजवादी पार्टी (सपा) बनाकर वे अकेले मुख्य धारा की राजनीति में उतरे। इसके बाद 5 दिसम्बर 1993 को वे दोबारा सीएम चुने गए थे। लेकिन इसी बीच वे केंद्रीय राजनीति चले गए। साल 1996 में वे संयुक्त मोर्चा की सरकार में रक्षामंत्री बने। लेकिन वह सरकार ज्यादा दिन चली नहीं। उन्होंने फिर से राज्य की राजनीति का रुख किया और 29 अगस्त 2003 को तीसरी बार यूपी सीएम की गद्दी संभाली थी। Read More
उत्तर प्रदेश के इटावा के सैफई गाँव में एक किसान परिवार में जन्में मुलायम सिंह यादव की लोकप्रियता अपनी पहलवानी को लेकर थी। इस दौरान उन्होंने शिक्षण का भी कार्य किया और फिर राजनीति में उतर गए। ...
मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण, ब्लड प्रेशर की दिक्कत और सांस लेने में तकलीफ के कारण 2 अक्टूबर 2022 को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। ...
मुलायम सिंह यादव राजनीति से पहले कुश्ती के अखाड़े में सक्रिय थे। एक ऐसा ही किस्सा है जब उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों में एक कवि सम्मेलन में एक पुलिसवाले को मंच से नीचे जमीन पर पटक दिया। ये 1960 की बात है। मुलायम से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा है जब एक ...
वाराणसी शहर दक्षिणी से भाजपा के पूर्व विधायक श्याम देव राय चौधरी ने मुलायम सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से काशी को बेहद गहरा आघात पहुंचा है। मुलायम जी का विशेष स्नेह काशी पर हमेशा बना रहा। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सपा संस्थापक के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यादव के पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर बात कर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि यादव ...