मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीज ...
Lok Sabha Election 2024: जयपुर में कांग्रेस की सार्वजनिक रैली 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद हो रही है, जिसमें पांच "न्याय के स्तंभों" पर ध्यान केंद्रित किया गया है। ...
Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates: देश में उसकी सरकार बनने पर वह जाति आधारित जनगणना कराएगी और आरक्षण की अधिकतम सीमा को बढ़ा कर 50 प्रतिशत से ज्यादा करेगी। ...
अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने 5 न्याय की बात की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मौजूदगी में इसे जारी किया गया। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत-चीन सीमा विवाद पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला बोला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'झूठों का सरदार' करार दिया। ...
Sonia Gandhi in Rajya Sabha: कांग्रेस संसदीय बोर्ड की अध्यक्षा सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली। उनके शपथ लेने से पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को बधाई दी थी। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर देश के लिए उनके योगदान की सराहना की। मनमोहन सिंह लंबी राजनीतिक पारी खलने के बाद राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। ...