Lok Sabha Election 2024: 'हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए', मोदी सरकार पर बरसे खड़गे, सोनिया और प्रियंका गांधी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 6, 2024 03:18 PM2024-04-06T15:18:08+5:302024-04-06T15:20:38+5:30

Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है।

Lok Sabha Election 2024 Congress President Mallikarjun Kharge Sonia Priyanka Gandhi lash out at Modi government | Lok Sabha Election 2024: 'हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए', मोदी सरकार पर बरसे खड़गे, सोनिया और प्रियंका गांधी

राजस्थान के जयपुर में एक चुनावी सभा के दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी

Highlightsगारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है- खड़गेयह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है - सोनिया गांधीमोदी सरकार आज पूरे विपक्ष पर हमला कर रही है- प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 अप्रैल को राजस्थान के जयपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में खड़गे ने कहा कि मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वे(प्रधानमंत्री) कह रहे हैं मेरी गारंटी है, यह गारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है... हमने हिमाचल में गारंटी दी, जो गारंटी हमने वहां दी उसे हमने लागू किया। तेलंगाना में जो हमारी गारंटी थी उसे हमने लागू किया। आपकी कौनसी गारंटी है?... मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं... आपने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया और आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है..."

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "प्रियंका गांधी ने हमारे घोषणा पत्र के बारे में बताया। हमारी जो 5 न्याय गारंटी है उसके तहत हमने 25 गारंटी करके देने का वादा किया है। हम झूट बोलने वालों में से नहीं है जैसे की PM मोदी बोलते हैं... उन्होंने हमसे पहले कितनी गारंटी दी है? उन्होंने कौनसी गारंटी लोगों को दी है और वह लोगों तक पहुंची है?..."

रैली में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा, "हमारा देश पिछले दस साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मोदी सरकार ने जो किया है, वो हमारे आपके सामने है। इसलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन जान लीजिए कि हताशा के साथ ही उम्मीद का भी जन्म होता है। मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस के हमारे साथी न्याय के दीपक को अपने सीने की आग से जलाएंगे और हजार आंधियों में उसे संभालकर आगे बढ़ेंगे। क्योंकि यह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है। यह देश हम सबका है। इसे हमारे पुरखों ने अपने खून से सींचा है। इसकी हवाओं में हमारी मां-बहनों के पसीने का नमक है। यह देश हमारे बच्चों का आंगन है। इस देश के मासूम बच्चों से उनके हिस्से का न्याय छीना नहीं जा सकता।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार हमला करते हुए कहा, "मोदी सरकार आज पूरे विपक्ष पर हमला कर रही है। दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। वो कहते हैं कि यह भ्रष्टाचार पर वार है, लेकिन सारे भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में इकट्ठा कर रहे हैं। जैसे ही भ्रष्टाचारी BJP में जाते हैं, वो पाक-साफ हो जाते हैं। तब कोई उनके बारे में सवाल नहीं उठाता है। आपको ये सारी चींजें समझनी होंगी, क्योंकि आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा।"

Web Title: Lok Sabha Election 2024 Congress President Mallikarjun Kharge Sonia Priyanka Gandhi lash out at Modi government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे