लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

केएल राहुल

Kl-rahul, Latest Marathi News

Read more

केएल राहुल भारत के इंटरनेशनल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं। केएल राहुल का पूरा नाम कन्नौर लोकेश राहुल है, जो मुख्य रूप से केएल राहुल या लोकेश राहुल के रूप में जाने जाते है। उनका जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ। उनके पिता डॉ. केएल लोकेश सुराथकल स्थित एनआईटीके में डिपार्टमेंट ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के हेड व प्रोफेसर हैं जबकि मां राजेश्वरी बेंगलुरु यूनिवर्सिटी में इतिहास पढ़ाती हैं। संगीत सुनना, हॉकी और टेनिस खेलना राहुल के शौक हैं। उन्हें भोजन में जापानी फूड और सी फूड डोसा बेहद पसंद है। केएल राहुल ने इंटरनेशनर क्रिकेट करियर की शुरुआत दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच से की थी। राहुल ने 11 जून 2016 को वनडे और 18 जून 2016 को टी20 क्रिकेट में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। केएल राहुल 2010 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

क्रिकेट : Team India 2023: तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज, हार्दिक करेंगे अगुवाई, राहुल होंगे बाहर!, कोहली को दिया जाएगा आराम

क्रिकेट : IND vs BAN: कोहली का बल्ला बांग्लादेश टेस्ट में नहीं चला, फिफ्टी के लिए तरसे, दो टेस्ट, 4 पारी, 129 गेंद और 45 रन, एक ही दिन में 4 कैच छोड़े

क्रिकेट : BAN vs IND: बांग्लादेश के खिलाफ राहुल का हाल खराब, 2 मैच, 4 पारी, 168 गेंद और 57 रन

क्रिकेट : बांग्लादेश के नजमुल शंटो टाइम खोटी करने के लिए कर रहे थे बैट बदलने की एक्टिंग, कप्तान केएल राहुल हुए गुस्सा, देखें वीडियो

क्रिकेट : Bangladesh vs India: पहले टेस्ट में 8 विकेट और मैन ऑफ द मैच, गावस्कर ने कहा- मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को बाहर करना, यह अविश्वसनीय

क्रिकेट : Ban vs Ind: बांग्लादेश ने आखिरी पांच विकेट 14 रन के अंदर गंवाए, 12 साल बाद वापसी करने वाले उनादकट ने झटके 2 विकेट, राहुल का संघर्ष, 30 गेंद और 3 रन

क्रिकेट : Bangladesh vs India 2022: क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरे पायदान पर, जानें भारत-बांग्लादेश टीम में कप्तान कौन, क्या है मैच का समय

क्रिकेट : IPL 2023 Mini Auctions: 23 दिसंबर को मिनी नीलामी, 10 टीम, 87 जगह और 405 खिलाड़ी, जानें किसके पास कितने पैसे, कहां देख सकते हैं...

क्रिकेट : BAN vs IND Test: दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से, भारतीय कप्तान सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान और उपकप्तान

क्रिकेट : BAN vs IND Test: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर रहेंगे कप्तान रोहित!, जानें राहुल ने क्या दिया अपडेट