IPL 2023 Mini Auctions: 23 दिसंबर को मिनी नीलामी, 10 टीम, 87 जगह और 405 खिलाड़ी, जानें किसके पास कितने पैसे, कहां देख सकते हैं...

IPL 2023 Mini Auctions: सैम करन की तरह बेन स्टोक्स मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों की शॉपिंग लिस्ट में होंगे। केरल के कोच्चि में आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 20, 2022 1:18 PM

Open in App
ठळक मुद्देबड़े प्रीमियर में 10 टीमें शिकार करने के लिए तैयार हैं।मिनी नीलामी सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार है।बड़े टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं।

IPL 2023 Mini Auctions: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मिनी नीलामी (23 दिसंबर को केरल की कोच्चि) में केवल 72 घंटे बचे हैं। 87 खाली स्थानों के लिए कुल 405 खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। मिनी नीलामी सुर्खियां बटोरने के लिए तैयार है।

फ्रेंचाइजी 2023 में बड़े टूर्नामेंट से पहले अपना पहला कदम रखने की तैयारी कर रही हैं। भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े प्रीमियर में 10 टीमें शिकार करने के लिए तैयार हैं। बड़े नाम सैम करन की तरह बेन स्टोक्स मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों की शॉपिंग लिस्ट में होंगे। बड़े टूर्नामेंट को शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं।

आईपीएल 2023 नीलामीः (IPL 2023 auction date, time, venue)- आईपीएल 2023 की नीलामी 23 दिसंबर, शुक्रवार को कोच्चि में होगी। नीलामी दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो सकती है और देर शाम तक चल सकती है।

आईपीएल 2023 मिनी-नीलामी कहां देख सकता हैं? (Where can I watch the IPL 2023 mini-auctions?)- आईपीएल 2023 मिनी नीलामी को टीवी पर स्टारस्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, जबकि इसे जियो सिनेमा ऐप पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।

आईपीएल 2023 नीलामी नियमः

हर फ्रेंचाइजी को पूरे बजट का 75 फीसदी खर्च करने की इजाजत होगी, इससे ज्यादा नहीं। पिछले वर्षों के विपरीत, आईपीएल 2023 की नीलामी में राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड का विकल्प नहीं होगा। हर फ्रेंचाइजी के दस्ते में कम से कम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी शामिल होंगे।

आईपीएल 2023 की नीलामीः हर टीम की बची हुई पर्स वैल्यू- (IPL 2023 auction remaining purse value of each team)

1ः मुंबई इंडियंस - 20.05 करोड़ रुपये (12 स्लॉट)

2ः चेन्नई सुपर किंग्स - 20.45 करोड़ रुपये (9 स्लॉट)

3ः दिल्ली कैपिटल्स - 19.45 करोड़ रुपये (7 स्लॉट)

4ः गुजरात टाइटन्स - 19.25 करोड़ रुपये (10 स्लॉट)

5ः कोलकाता नाइट राइडर्स - 7.05 करोड़ रुपये (14 स्लॉट)

6ः लखनऊ सुपर जायंट्स - 23.35 करोड़ रुपये (14 स्लॉट)

7ः पंजाब किंग्स - 32.2 करोड़ रुपये (12 स्लॉट)

8ः रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - 8.75 करोड़ रुपये (9 स्लॉट)

9ः राजस्थान रॉयल्स - 13.2 करोड़ रुपये (13 स्लॉट)

10ः सनराइजर्स हैदराबाद - 42.25 करोड़ रुपये (17 स्लॉट)।

आईपीएल 2023 नीलामीः आधार मूल्य के साथ सूची (IPL 2023 auction players list with base price)-

1ः दो करोड़ बेस प्राइस: टॉम बैंटन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, केन विलियमसन, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, रिले रोसौव, रासी वैन डेर डूसन, जेसन होल्डर, निकोलस पूरनः

2ः 1.5 करोड़ बेस प्राइस: सीन एबॉट, रिले मेरेडिथ, झे रिचर्डसन, एडम ज़म्पा, शाकिब अल हसन, हैरी ब्रूक, विल जैक्स, डेविड मलान, जेसन रॉय, शेरफेन रदरफोर्ड, नाथन कूल्टर-नाइल

3ः 1 करोड़ बेस प्राइस: मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, मोइसेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, जो रूट, ल्यूक वुड, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरिक क्लासेन, तबरेज शम्सी , कुसल परेरा, रोस्टन चेज़, राखीम कॉर्नवाल, शाई होप, डेविड विसे।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल 2023एमएस धोनीरोहित शर्माकेएल राहुलविराट कोहलीसंजू सैमसनजोस बटलरबेन स्टोक्सश्रेयस अय्यरकोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरमुंबई इंडियंसलखनऊ सुपरजायंट्सगुजरात टाइटन्सदिल्ली कैपिटल्सपंजाब किंग्ससनराइजर्स हैदराबादराजस्थान रॉयल्स
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या