जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Bihar seats:2020 के विधानसभा चुनाव में यह रफ्तार फिर थम गई और राजग महज आरा और बड़हरा सीटों तक सिमट गया। 2024 के विधानसभा उपचुनाव में तरारी और रामगढ़ सीटें जीतकर भाजपा को थोड़ी राहत जरूर मिली। ...
Rajya Sabha elections: राज्यसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर नेशनल कांफ्रेंस के साथ हुई प्रारंभिक बातचीत की जानकारी देगा और उसके अनुसार फैसला लेगा। ...
Bihar Assembly Elections: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य के कई मंत्रियों को भी उनके क्षेत्र से मैदान में उतारने की तैयारी चल रही है। ...