लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos
इंदिरा गाँधी

इंदिरा गाँधी

Indira gandhi, Latest Hindi News

इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के घर हुआ था। उनके दादा मोतीलाल नेहरू प्रसिद्ध वकील और कांग्रेस के बड़े नेता थे। लालबहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद जनवरी 1966 में इंदिरा गांधी पहली बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। इंदिरा 1967 के आम चुनाव में बहुमत हासिल करके दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। कांग्रेस जब दो फाड़ में बँट गयी तो ज्यादातर पार्टी सांसदों और नेताओं ने इंदिरा का साथ दिया।साल 1971 के आम चुनाव में जीत हासिल कर के इंदिरा तीसरी बार देश की पीएम बनीं। जून 1975 से मार्च 1977 तक इंदिरा गांधी ने देश में आंतरिक आपातकाल लगा दिया। नतीजा ये हुआ कि 1977 के आम चुनाव में इंदिरा के नेतृत्व में कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 1980 में हुए लोक सभा चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की और चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनीं। 1984 में अमृतसर स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर को आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले और उसके साथियों से आजाद कराने के लिए सेना भेजने का उनका निर्णय काफी विवादित रहा। इंदिरा गांधी के सिख अंगरक्षकों ने 31 अक्टूबर 1984 को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इंदिरा संभवतः दुनिया की अकेली महिला नेता हैं जिसके पिता और बेटे दोनों ही देश के प्रधानमंत्री रहे। इंदिरा के पिता जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। वहीं उनके बेटे राजीव गांधी ने 1984 में अपनी माँ के निधन के बाद देश की बागडोर संभाली थी।
Read More
उद्धव की शपथ से पहले महाराष्ट्र में लगे बाला साहेब और इंदिरा गांधी के पोस्टर वायरल, लिखा है- ठाकरे का सपना हुआ पूरा - Hindi News | shiv sena Poster viral of Bal Thackeray and Indira Gandhi Before Uddhav's oath | Latest weird News at Lokmatnews.in

ज़रा हटके :उद्धव की शपथ से पहले महाराष्ट्र में लगे बाला साहेब और इंदिरा गांधी के पोस्टर वायरल, लिखा है- ठाकरे का सपना हुआ पूरा

उद्धव ठाकरे दादर में शिवाजी पार्क में 28 नवंबर को शाम छह बजकर 40 मिनट पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गठबंधन के नेताओं ने राज्यपाल को 166 विधायकों के समर्थन वाला एक पत्र सौंपा है। ...

इंदिरा गांधी पुरस्कार: सोनिया गांधी ने प्रदूषण पर जताई चिंता, कहा- 'कांग्रेस ने की थी सीएनजी की शुरुआत' - Hindi News | Sonia Gandhi expressed concern over Delhi air pollution at Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development ceremony | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :इंदिरा गांधी पुरस्कार: सोनिया गांधी ने प्रदूषण पर जताई चिंता, कहा- 'कांग्रेस ने की थी सीएनजी की शुरुआत'

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई और कहा कि इस समस्या का समाधान करने के लिए कांग्रेस सरकार ने सीएनजी संचालित सार्वजनिक परिवहन की शुरुआत की थी।इंदिरा गांधी पुरस्कार देने के लिए आयोजि ...

TOP NEWS- शिवसेना ने भाजपा की तुलना मोहम्मद गोरी से की, पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की  - Hindi News | TOP NEWS- Shiv Sena compares BJP to Mohammad Ghori, PM Modi pays tribute to Indira Gandhi | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :TOP NEWS- शिवसेना ने भाजपा की तुलना मोहम्मद गोरी से की, पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की 

राज्यसभा में आसन की मदद के लिए तैनात रहने वाले मार्शलों की वर्दी में किये गये बदलाव का कुछ पूर्व सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं द्वारा की गयी आलोचना के बाद बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को इनकी वर्दी में बदलाव की समीक्षा के आदेश दिए। ...

इंदिरा गांधी की जयंती पर यूजर ने शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का वीडियो, कहा- देख लीजिए, वाजपेयी ने 'दुर्गा' कहा था या नहीं? - Hindi News | did atal bihari vajpayee called indira gandhi durga video goes viral | Latest weird News at Lokmatnews.in

ज़रा हटके :इंदिरा गांधी की जयंती पर यूजर ने शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का वीडियो, कहा- देख लीजिए, वाजपेयी ने 'दुर्गा' कहा था या नहीं?

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज जन्मदिन है। इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली और वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। ...

इंदिरा गांधी जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की - Hindi News | pm modi pay tribute to Indira Gandhi on birth anniversary | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :इंदिरा गांधी जयंती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

इंदिरा गांधी वर्ष 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री थीं। ...

फौलादी इरादों वाली मृदुभाषी इंदिरा गांधी का जन्मदिन, सोनिया-मनमोहन-प्रणब ने दी श्रद्धांजलि - Hindi News | Former Prime Minister Indira Gandhi birth anniversary Sonia Gandhi, Former Prime Minister Manmohan Singh and Former President Pranab Mukherjee pay floral tribute | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :फौलादी इरादों वाली मृदुभाषी इंदिरा गांधी का जन्मदिन, सोनिया-मनमोहन-प्रणब ने दी श्रद्धांजलि

जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया ...

जानिए 19 नवंबर का इतिहासः महिलाएं सबसे आगे, इंदिरा गांधी का जन्म, ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं - Hindi News | Know the history of November 19: women at the forefront, the birth of Indira Gandhi, Aishwarya Rai was elected Miss World | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :जानिए 19 नवंबर का इतिहासः महिलाएं सबसे आगे, इंदिरा गांधी का जन्म, ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं

इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते ‘लौह महिला’ कहा जाता है। जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और पिता ने उसके ...

1 नवंबर का इतिहास: आज के दिन मिला था सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म, जानिए क्या कहता है आज का इतिहास - Hindi News | 1 November in history when riots started after killing of Indira Gandhi | Latest india News at Lokmatnews.in

भारत :1 नवंबर का इतिहास: आज के दिन मिला था सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म, जानिए क्या कहता है आज का इतिहास

साल 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आज ही दिन राजधानी दिल्ली समेत देश के कई इलाकों में दंगा भड़क गया था। आज ऐश्वर्या राय का भी जन्मदिन है, जानिए आज का इतिहास.. ...