इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली दुनिया का सबसे बड़ा क्लब टी20 टूर्नामेंट हैं। 2008 में शुरू हुए आईपीएल में आठ टीमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर खेलती हैं। आईपीएल का पहला खिताब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीता था। अब तक मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा चार बार खिताब अपने नाम किया है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई और चेन्नई के अलावा कोलकाता की टीम ने आईपीएल खिताब पर दो बार और राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स व सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक बार आईपीएल खिताब पर कब्जा किया है। Read More
IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। ...
IPL 2021: नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के पहले चरण से बाहर होने के बाद 23 वर्षीय पंत को दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई थी। ...
IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले चरण में अच्छा प्रदर्शन करने से उनकी टीम प्लेऑफ में जगह बनाने की अच्छी स्थिति में है। ...
IPL 2021: विराट कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने से दो दिन पहले अगले महीने होने वाले विश्व कप के बाद भारत की टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। ...
IPL 2021: केकेआर ने आंद्रे रसेल (नौ रन पर तीन विकेट) और वरुण चक्रवर्ती (13 रन पर तीन विकेट) की उम्दा गेंदबाजी से आरसीबी को 19 ओवर में 92 रन पर ढेर कर दिया। ...