Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री अमित शाह की संपत्ति पांच साल में दोगुना हुई। हलफनामे में ये भी सामने निकलकर आया है कि उनके पास अपनी कार नहीं है। ...
पूर्णिया इस चुनाव में हॉट सीट बन गया है। पूर्णिया में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। महागठबंधन की तरफ से बीमा भारती के मैदान में होने से राजद के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। ...
शीर्ष अर्थशास्त्री ने दावा कर दिया है कि भाजपा अपने दम पर लोकसभा चुनाव 2024 में 350 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही, जबकि कांग्रेस को 44 सीट जीतने पर भी संघर्ष करना पड़ सकता है। ...
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इंडिया गठबंधन की 'न्याय उलगुलान रैली' से पहले बीजेपी पर विपक्षी नेताओं को चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण के विपक्षी राज्य सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मत प्रतिशत दक्षिण में बढ़ेगा। ...
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल में चुनावी प्रचार अभियान के बाद त्रिशूर की रहने वाले में 93 वर्षीय एक वृद्ध महिला से फोन पर बातचीत की। ...