Indian National Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
संसद में आज ऐसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला कि लोकसभा में मौजूद पीठासीन स्पीकर को बीच बचाव करना पड़ गया। हालांकि, यह तीखी बहस पंजाब के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच हुई। ...
कांग्रेस सरकार ने गुरुवार को राज्य सरकार के दोनों सदनों में परीक्षा के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया और केंद्र से मांग की कि वह कर्नाटक में मेडिकल प्रवेश के लिए राज्य को सीईटी की पुरानी प्रणाली पर वापस लौटने की अनुमति दे। ...
आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दी गई स्वीकृति के बाद दो हॉल के नाम में बड़े बदलाव हुए। अब इस पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि ये तो शहंशाह की अवधारणा है। ...
Telangana Budget 2024 LIVE updates: तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्क ने विधानसभा में राज्य का बजट 2024-25 पेश करना शुरू किया। ...