गर्मी के मौसम में जब अधिक गर्म और शुष्क हवाएं चलती है, इसे लू कहा जाता है। इस दौरान हवा की गर्मी के कारण तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या तक पहुंच जाता है और इसे ही लू या हीट स्ट्रोक कहते हैं। लू की स्थिति उस वक्त पैदा होती है, जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। यह सामान्य तापमान से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाता है तो लू के हालात पैदा हो जाते हैं। लू या हीट स्ट्रोक लगने के बाद व्यक्ति को तेज बुखार हो जाता है और उसके शरीर का तापमान 104 डिग्री फारेनहाइट या इससे अधिक चला जाता है, जिस कारण कई लोगों की जान तक चली जाती है। Read More
यदि शहर में गर्मी की मार से बचना है तो अधिक से अधिक पारंपरिक पेड़ों को रोपना जरूरी है, साथ ही शहर के बीच बहने वाली नदियां, तालाब, जोहड़ आदि यदि निर्मल व अविरल रहेंगे तो बढ़ी गर्मी को सोखने में ये सक्षम होंगे। ...
आईएमडी ने अपने ट्विटर पर मौसम की ताजा जानकारी देते हुए कहा, देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आई है। 04 मई तक उत्तर पश्चिमी भारत में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। ...
आपको बता दें कि ओडिशा सरकार द्वारा स्कूल के समय को केवल कम किया गया है। इसमें बोर्ड एवं काउंसिल की तरफ से चल रही परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ...
Weather Heatwave: मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने व बादल गरजने की संभावना जताई है। ...
बिजली विभाग के एक अधिकारी का कहना था कि आप मौसम के प्रति कोई पूर्वानुमान नहीं लगा सकते। प्रशासन कहता है कि जबरदस्त गर्मी और बारिशें न होने से बिजली की मांग बढ़ी है और उत्पादन कम हो गया है। ...
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 28 अप्रैल को व्यापक क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 43-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह भीषण गर्मी 2 मई तक जारी रहेगी। ...
दिल्ली ने 72 वर्षों में अपना दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया है, जिसका औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस है। राष्ट्रीय राजधानी में 2010 में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ...