Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 72 सालों में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा अप्रैल माह

By रुस्तम राणा | Published: April 29, 2022 09:13 PM2022-04-29T21:13:54+5:302022-04-29T21:13:54+5:30

दिल्ली ने 72 वर्षों में अपना दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया है, जिसका औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस है। राष्ट्रीय राजधानी में 2010 में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Delhi records second hottest April in 72 years, says IMD | Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 72 सालों में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा अप्रैल माह

Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 72 सालों में दूसरी बार सबसे ज्यादा गर्म रहा अप्रैल माह

नई दिल्ली: दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। शुक्रवार को यहां कई इलाकों में तापमान 46 डिग्री तक जा पहुंचा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने 72 वर्षों में अपना दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया है, जिसका औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस है। राष्ट्रीय राजधानी में 2010 में औसत मासिक अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

2 मई के बाद से तापमान में गिरावट आने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के उच्चतम तापमान के 46 डिग्री सेल्सियस को छूने की उम्मीद थी। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 2 मई के बाद तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने गुरुवार को 12 साल में सबसे ज्यादा अप्रैल का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 2010 में, राष्ट्रीय राजधानी में उच्चतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस देखा गया था।

महीने का सबसे उच्च तापमान 29 अप्रैल, 1941 को हुआ था दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार, महीने का सबसे ज्यादा उच्च तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस सप्ताह भीषण लू तेज होने के कारण, आईएमडी ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिशा सहित पांच राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। इसके साथ ही अगले चार दिनों के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले 5 दिनों तक चलेगी लू

मौसम विभाग ने गुरुवार को उत्तर और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों और पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में कहा, "अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव की स्थिति और अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में और उसके बाद कम हो जाती है। बारिश / गरज के साथ बिजली / आंधी हवाएं जारी रहने की संभावना है।"

Web Title: Delhi records second hottest April in 72 years, says IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे