मौसम विभाग से आई राहत की खबर, भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव का दौर खत्म, बारिश का अनुमान

By रुस्तम राणा | Published: May 2, 2022 04:29 PM2022-05-02T16:29:49+5:302022-05-02T16:34:48+5:30

आईएमडी ने अपने ट्विटर पर मौसम की ताजा जानकारी देते हुए कहा, देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आई है। 04 मई तक उत्तर पश्चिमी भारत में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है।

Heatwave over in most parts of north India, rainfall in Delhi on May 3, says IMD | मौसम विभाग से आई राहत की खबर, भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव का दौर खत्म, बारिश का अनुमान

मौसम विभाग से आई राहत की खबर, भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव का दौर खत्म, बारिश का अनुमान

Highlightsदिल्ली में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश के होने की संभावना देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आई है

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव (गर्म हवाएं) का दौर खत्म हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में अगले तीन दिनों में हल्की बारिश के होने की संभावना है। 

आईएमडी ने अपने ट्विटर पर मौसम की ताजा जानकारी देते हुए कहा, देश के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आई है। 04 मई तक उत्तर पश्चिमी भारत में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। जबकि पूर्वी भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 06 मई तक और पूर्वोत्तर भारत में 03 मई को ऐसी स्थिति देखने को मिल सकती है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित भारत के अधिकांश हिस्सों में लू के खत्म होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "ओडिशा और बंगाल में गर्मी की लहर 30 अप्रैल को खत्म हो गई थी, जैसा कि हमने भविष्यवाणी की थी। 

मौसम वैज्ञानिक ने कहा, अगले दो से तीन दिनों में तेज हवाएं चलेंगी। हम उत्तर पश्चिमी भारत को भी एक पश्चिमी विक्षोभ के रूप में पीली चेतावनी दे रहे हैं। आईएमडी ने दिल्ली में 3 मई को बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में येलो अलर्ट जारी है।

एक "बहुत सक्रिय" पश्चिमी विक्षोभ के साथ, जेनामनी ने कहा कि अगले 6-7 दिनों के लिए, पूर्वी हवाएं भी बहुत तेज होंगी, और तापमान में वृद्धि नहीं होगी। हीट वेव को लेकर उन्होंने कहा, 7 मई तक हीटवेव नहीं बन सकती हैं। हम 7 मई के बाद सटीक स्थिति का विश्लेषण करने में सक्षम होंगे, लेकिन अभी मई में स्थिति अच्छी है," 

भारत इस साल भीषण गर्मी से पीड़ित रहा है और लाखों लोगों को गर्मी से खतरा है। वैज्ञानिकों तीव्र गर्मी की शुरुआत को जलवायु परिवर्तन से जोड़ा है।
बता दें कि देश के कई हिस्सों ने अप्रैल में अपना उच्चतम औसत तापमान रिकॉर्ड किया, और चिलचिलाती मौसम मई तक बढ़ने की उम्मीद है।

Web Title: Heatwave over in most parts of north India, rainfall in Delhi on May 3, says IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे