ग्रेटा थनबर्ग का जन्म तीन जनवरी 2003 को हुआ है। उनकी मां मलेना इर्नमैन ओपेरा सिंगर और पिता स्वांते थनबर्ग अभिनेता हैं। ग्रेटा ने आठ साल की उम्र में पहली बार जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना था। 11 साल की उम्र की तक उन्होंने जलवायु परिवर्तन के संकट को समझना शुरू कर दिया था। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दुनियाभर के लोगों के लिए ग्रेटा एक आइकन बन गई हैं। वह जलवायु परिवर्तन पर बड़े-बड़े भाषण देती हैं। नवंबर 2018 में उनके अभियान में 24 देशों के लगभग 17 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। मार्च 2019 तक उनके अभियान से 135 देशों के 20 लाख बच्चे जुड़ चुके थे। वहीं इस साल अगस्त में यह संख्या बढ़कर 36 लाख हो गई। वह अपनी बात को बेबाक और तथ्य आधारित तरीके से रखने के लिए जानी जाती हैं। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने अपने भाषण से नेताओं को हिलाकर रख दिया है। Read More
ये 16 साल की लड़की ग्रेटा थनबर्ग है..एनवायरमेंट एक्टिविस्स्ट ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन की रहने वाली है…जिसके भाषण ने दुनिया भर के नेताओं को हिला कर रख दिया है. ग्रेटा थनबर्ग ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में दुनिया के बड़े नेताओं को जमकर लताड़ा…ग्रेट ...
मई में थनबर्ग को मशहूर पत्रिका 'टाइम' ने अपने कवर पेज पर जगह दी थी। टाइम ने उन्हें 'अगली पीढ़ी का नेता' कहा था और यह भी कहा था कि कई लोग उन्हें रोल मॉडल के तौर पर देखते हैं। ...
16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग सामाजिक कार्यकता होते हुए भी एक छात्रा है और अपनी मुहिम के साथ-साथ पढ़ाई के कार्यों को मिलाकर वह दिन में 12-15 घंटे काम करती हैं। ...
जिन पांच देशों के खिलाफ शिकायत की गई है वे प्रोटोकॉल को मंजूरी देने वाले 44 देशों और सर्वाधिक प्रदूषण फैलाने वाले देशों में शामिल हैं। विश्व में सर्वाधिक प्रदूषण फैलाने वाले देश अमेरिका, चीन और भारत है, लेकिन उन्होंने प्रोटोकॉल को मंजूरी नहीं दी हे। ...
ग्रेटा ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से गलत है। मुझे यहां नहीं होना चाहिए था। मुझे महासागर पार स्कूल में होना चाहिए था।’’ उन्होंने अपनी पढ़ाई से एक साल का अवकाश ले रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘ आप युवा लोग हमारे पास यहां उम्मीद के साथ आए हैं। ’’ ...