ग्रेटा थनबर्ग का जन्म तीन जनवरी 2003 को हुआ है। उनकी मां मलेना इर्नमैन ओपेरा सिंगर और पिता स्वांते थनबर्ग अभिनेता हैं। ग्रेटा ने आठ साल की उम्र में पहली बार जलवायु परिवर्तन के बारे में सुना था। 11 साल की उम्र की तक उन्होंने जलवायु परिवर्तन के संकट को समझना शुरू कर दिया था। जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर दुनियाभर के लोगों के लिए ग्रेटा एक आइकन बन गई हैं। वह जलवायु परिवर्तन पर बड़े-बड़े भाषण देती हैं। नवंबर 2018 में उनके अभियान में 24 देशों के लगभग 17 हजार छात्रों ने हिस्सा लिया था। मार्च 2019 तक उनके अभियान से 135 देशों के 20 लाख बच्चे जुड़ चुके थे। वहीं इस साल अगस्त में यह संख्या बढ़कर 36 लाख हो गई। वह अपनी बात को बेबाक और तथ्य आधारित तरीके से रखने के लिए जानी जाती हैं। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर 16 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने अपने भाषण से नेताओं को हिलाकर रख दिया है। Read More
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि टूलकिट में नाम उजागर होने के बाद क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि ने ग्रेटा थनबर्ग से उसे डिलीट करने को कहा था। दिशा रवि को शक था कि उन पर कार्रवाई हो सकती है और इसलिए वे किसी वकील से सलाह भी लेना चाहती थीं। ...
क्लाइमेट ऐक्टिविस्ट दिशा रवि (Disha Ravi) को किसान आंदोलन से जुड़ी 'टूलकिट' (Kisan Andolan toolkit) शेयर करने और उसे एडिट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ...
दिल्ली पुलिस साइबर सेल के जॉइंट सीपी प्रेम नाथ ने बताया कि दिशा रवि ने पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग तक टूलकिट टेलीग्राम एप के माध्यम से पहुंचाई थी। ...
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रवि को पूछताछ के लिए उनके घर से हिरासत में लिया गया और बाद में ‘टूलकिट’ बनाने एवं उसके प्रसार में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रवि बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज से बीबीए की डिग्री धारक हैं और वह ‘फ्राइडेज फॉर ...
किसान आंदोलन से जुड़े ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस ने 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने दिशा को शनिवार यानी 13 फरवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। दिशा रवि फ्राइडे फ़ॉर फ्यूचर कैंपेन की ...
दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में एक्शन लेते हुए बेंगलुरु की 21 साल की एक एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है। ग्रेटा थनबर्ग ने दरअसल किसानों का समर्थन जताते हुए एक टूलकिट भी शेयर किया था। इसे बाद में हटा लिया गया था। ...
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि प्राथमिकी में किसी का नाम नहीं डाला गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 300 से ज्यादा ट्विटर हैंडल पर उसकी नजर थी। ...
क्लाइमेट चेंज एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भारत में नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट को भड़काऊ करार देते हुए ग्रेटा के खिलाफ आज गुरुवार को FIR दर्जी की है। ...