Greta Thunberg Toolkit Case: दिल्ली पुलिस ने 21 साल की Dish Ravi को किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2021 12:56 PM2021-02-14T12:56:09+5:302021-02-14T12:56:52+5:30
किसान आंदोलन से जुड़े ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में दिल्ली पुलिस ने 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने दिशा को शनिवार यानी 13 फरवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। दिशा रवि फ्राइडे फ़ॉर फ्यूचर कैंपेन की संस्थापकों में से एक सदस्य हैं। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऐसे आरोप हैं कि दिशा रवि ने किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट को एडिट किया था और उसे आगे भेजा।