googleNewsNext

दिशा रवि की गिरफ्तारी: क्या भारत में दब रही ऐक्टिविस्ट्स की आवाज? Greta Thunberg | Climate Activist |

By गुणातीत ओझा | Published: February 15, 2021 10:29 PM2021-02-15T22:29:48+5:302021-02-15T22:31:06+5:30

क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट दिशा रवि (Disha Ravi) को किसान आंदोलन से जुड़ी 'टूलकिट' (Kisan Andolan toolkit) शेयर करने और उसे एडिट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट दिशा रवि (Disha Ravi) को किसान आंदोलन से जुड़ी 'टूलकिट' (Kisan Andolan toolkit) शेयर करने और उसे एडिट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर विपक्षी दल, केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), शशि थरूर (Shashi Tharoor), कपिल सिब्‍बल (kapil Sibbal) समेत कांग्रेस (Congress) के कई नेताओं ने दिशा रवि की गिरफ्तारी के खिलाफ आवाज बुलंद की है। डीएमके नेता कनिमोई, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी इसे 'लोकतंत्र पर हमला' करार दिया है। विपक्षी नेताओं ने दिशा रवि की कम उम्र का तर्क दिया जिसपर बेंगलुरु से भाजपा सांसद ने कुछ आतंकवादियों के नाम लिए और कहा कि उनकी उम्र भी तो लगभग इतनी ही थी। दिशा रवि की गिरफ्तारी का कई गैर-सरकारी संगठनों ने भी विरोध किया है। विदेश से भी दिशा रवि के पक्ष में आवाजें उठ रही हैं। अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने सरकार पर 'ऐक्टिविस्‍ट्स की आवाज दबाने' का आरोप लगाया है। अमेरिकन सिंगर रूपी कौर ने भी इसे लेकर ट्वीट किया है। ब्रिटिश सांसद क्‍लॉडिया वेबे ने दिशा की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सबसे इसका विरोध करने की अपील की है।

कौन हैं क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट दिशा रवि?

दिशा रवि ने बेंगलुरु के प्राइवेट कॉलेज से बीबीए किया है। वह 2019 से ‘फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया’ नाम के क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट ग्रुप की फाउंडर मेंबर है। 'फ्राइडेज फॉर फ्यूचर' एक ग्‍लोबल ऑर्गनाइजेशन है जिसकी शुरुआत 2018 में स्‍वीडिश क्‍लाइमेट ऐक्टिविस्‍ट ग्रेटा थनबर्ग ने की थी। दिशा रवि ने क्‍लाइमेंट चेंज को लेकर देशभर में कई कैंपेन चलाए हैं। बेंगलुरु में पर्यावरण के मुद्दे पर कई प्रदर्शनों में वह शामिल रही हैं। दुनियाभर के मीडिया में दिशा रवि क्‍लाइमेंट चेंज के असर को लेकर लिखती रही हैं।

कौन कर रहा दिशा रवि का सपोर्ट

दिशा रवि के सपोर्ट में किसानों की यूनियनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने आवाज उठाई है। कांग्रेस, लेफ्ट, आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों के नेताओं ने भी दिशा की गिरफ्तारी को गलत बताया है। कोअलिशन फॉर एंवायर्नमेंटल जस्टिस इन इंडिया (CEJI) ने देशभर के 78 ऐक्टिविस्‍ट्स की तरफ से बयान जारी कर दिशा की गिरफ्तारी की निंदा की है। कई सेलिब्रिटीज ने भी दिशा रवि के समर्थन में ट्वीट किए हैं।

दिशा को गलत मानने वाले लोग

भाजपा के लोग दिशा रवि की गिरफ्तारी को सही ठहरा रहे हैं। गिरफ्तारी के विरोध में एक तर्क ये दिया जा रहा है कि दिशा रवि '21 साल' की हैं। इसपर बेंगलुरु सेंट्रल से बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने लिखा है कि "बुरहान वानी 21 साल का था। अजमल कसाब 21 साल का था। उम्र केवल एक संख्‍या है। कोई कानून से ऊपर नहीं है। कानून अपना काम करेगा। अपराध, अपराध होता है।"

दिशा रवि पर पुलिस ने लगाए ये आरोप

दिल्‍ली पुलिस की साइबर सेल ने दिशा रवि पर 'भारत के खिलाफ नफरत' फैलाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि दिशा उन लोगों में से एक थीं जिन्‍होंने ग्रेटा थनबर्ग के साथ 'टूलकिट' साझा की। दिशा पर 'टूलकिट' को सोशल मीडिया पर शेयर और उसे एडिट करने का भी आरोप है। दिशा रवि का लैपटॉप और मोबाइल फोन आगे की जांच के लिए जब्त किया गया है।

टॅग्स :किसान आंदोलनग्रेटा थनबर्गअरविंद केजरीवालकांग्रेसशशि थरूरfarmers protestGreta ThunbergArvind KejriwalCongressShashi Tharoor