ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में बेंगलुरु से 21 साल की दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Published: February 14, 2021 10:29 AM2021-02-14T10:29:29+5:302021-02-14T10:58:21+5:30

दिल्ली पुलिस ने टूलकिट मामले में एक्शन लेते हुए बेंगलुरु की 21 साल की एक एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है। ग्रेटा थनबर्ग ने दरअसल किसानों का समर्थन जताते हुए एक टूलकिट भी शेयर किया था। इसे बाद में हटा लिया गया था।

21 year old climate activist Disha Ravi arrested from Bengaluru in toolkit case farmers protest | ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में बेंगलुरु से 21 साल की दिशा रवि को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामले में 21 साल की एक्टिविस्ट दिशा रवि गिरफ्तार (फाइल फोटो)

Highlightsदिशा रवि पर टूलकिट को एडिट करने और उसे आगे भेजने का आरोपग्रेटा थनबर्ग ने इस टूलकिट को ट्वीट किया था, बाद में उन्होंने इसे हटा लिया थादिशा रवि को शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन से जुड़े ग्रेटा थरबर्ग टूलकिट मामले में 21 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को गिरफ्तार किया है। दिल्ली की स्पेशल सेल ने दिशा को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार दिशा रवि को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने 4 फरवरी को टूलकिट को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ऐसे आरोप हैं कि दिशा रवि ने किसान आंदोलन से जुड़े टूलकिट को एडिट किया था और उसे आगे भेजा। आरोपों के अनुसार इस टूलकिट में किसान आंदोलन की आड़ में भारत में अस्थिरता फैलाने को लेकर साजिश की योजना थी।


बता दें कि 26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान बड़े पैमाने पर दिल्ली में हिंसा हुई थी। इसी बीच पर्यावरण एक्टिवस्ट ग्रेटा थनबर्ग का एक ट्वीट खासा चर्चा में आया। ग्रेटा ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था।

इस ट्वीट में ग्रेटा ने एक टूलकिट को भी साझा किया, जिसे बाद में हटा लिया गया था। इसमें किसान आंदोलन को और व्यापक बनाने सहित कई बातों का जिक्र था। जांच के दौरान ये बात सामने आई कि खालिस्तानी संगठन इस टूलकिट को तैयार करने में भूमिका निभाई थी।

पुलिस का आरोप है कि ‘टूलकिट’ में सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की बात कही गयी थी। जांच में इस तैयार करने को लेकर ‘पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन’ नामक खालिस्तानी समर्थक समूह का भी नाम सामने आया है।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 300 से ज्यादा ऐसे अकाउंट हैं जिनसे आंदोलन के नाम पर सरकार के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे थे। भारत में किसान आंदोलन को लेकर मशहूर गायिका रिहाना ने भी ट्वीट किया था। वहीं, ग्रेटा ने ट्वीट किया था कि वह भारत में हो रहे किसान आंदोलन का समर्थन करती हैं। 

Web Title: 21 year old climate activist Disha Ravi arrested from Bengaluru in toolkit case farmers protest

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे